फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nawaz Sharif's son challenges Imran Khan to show proof of his families' corruption

इमरान खान को नवाज शरीफ के बेटे ने दी चुनौती, कहा- 'भ्रष्टाचार के सबूत करें पेश'

Mon, 25 Jan 2021 04:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 25 Jan 2021 04:10 AM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif's son challenges Imran Khan to show proof of his families' corruption
नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज और हुसैन नवाज

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पूर्व पीएम नवाज शरीफ के बेटे हुसैन नवाज ने चुनौती दी है कि अगर उनके पास शरीफ परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो उन्हें ब्रिटेन या दुनिया की किसी अन्य सरकार के समक्ष पेश करें। 

विज्ञापन


जियो न्यूज के मुताबिक हुसैन नवाज ने कहा, ब्रॉडशीट एलएलसी बनाम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान एंड नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) के मामले में सर एंथनी इवान के फैसले में शरीफ परिवार को ‘क्लीन चिट’ मिली है। इससे स्पष्ट होता है कि शरीफ परिवार के लोगों के पास से कुछ भी अवैध नहीं मिला।
विज्ञापन


हुसैन ने कहा कि विदेशी सरकारें पाकिस्तानी मीडिया पर नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ दिखाए जा रहे झूठ पर भरोसा नहीं करतीं। आइल ऑफ मैन आधारित ब्रॉडशीट एलएलसी को एनएबी ने मुशर्रफ के शासन के दौरान विदेशों में पाकिस्तानियों की छिपी संपत्ति का पता लगाने के लिए काम पर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएबी ने ब्रॉडशीट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए लेकिन 2003 में इसे समाप्त कर दिया। इस घोटाले ने यह साबित कर दिया कि पाकिस्तान भ्रष्टाचार से त्रस्त है और भ्रष्टाचारियों को निशाना बनाने के बजाय, इसका इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया गया था। भ्रष्टाचारियों को राष्ट्रीय सुलह अध्यादेश के माध्यम से जवाबदेही से बचने के लिए सुरक्षित बचने का रास्ता भी मुहैया कराया गया। 


इमरान सरकार खुद भ्रष्टाचार में लिप्त 
हुसैन नवाज ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इमरान खान के मंत्री और उनके दोस्त खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है और इसके सबूत भी हैं। लेकिन इनकी कोई जवाबदेही नहीं तय की गई है। हुसैन ने फैजल वावडा का उदाहरण दिया जिनकी लंदन में 19 अघोषित संपत्तियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed