फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistanis pray in the dark as power outages of up to 12 hours hit country during Ramadan: reports

पाकिस्तान: बिजली संकट से पड़ोसी देश में मचा हाहाकार, रमजान में भी हो रही 10-12 घंटे बत्ती गुल

Fri, 22 Apr 2022 07:45 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Amit Mandal Updated Fri, 22 Apr 2022 07:45 PM IST
सार

द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, कराची, हैदराबाद, रावलपिंडी, लाहौर, फैसलाबाद और सियालकोट जैसे शहरी केंद्र भी गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। 

विज्ञापन
Pakistanis pray in the dark as power outages of up to 12 hours hit country during Ramadan: reports
पाकिस्तान में बिजली संकट - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

पाकिस्तानी इन दिनों बिजली संकट से जूझ रहा है। लोग रमजान के दौरान भी दिन में 12 घंटे तक बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं क्योंकि बिजली उत्पादन के लिए ईंधन की अनुपलब्धता और कुछ प्रमुख बिजली संयंत्रों का रखरखाव नहीं होने के कारण नकदी की कमी वाला यह देश एक बड़े ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है। 

विज्ञापन


इफ्तारी और सहरी के समय भी जीवन दयनीय 
गुरुवार को बिजली कटौती ने इफ्तारी और सहरी के समय भी लोगों के जीवन को दयनीय बना दिया क्योंकि के-इलेक्ट्रिक (केई) ने विभिन्न क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली कटौती के साथ एक लंबे लोड प्रबंधन कार्यक्रम की घोषणा की। डॉन अखबार ने केई के एक एसएमएस का हवाला देते हुए यह खबर दी। 
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पानी के प्रवाह में कोई सुधार नहीं होने और बारिश नहीं होने के कारण पनबिजली का कम उत्पादन की वजह से बिजली की मांग में वृद्धि हुई है। पीक आवर्स में बिजली की मांग बढ़कर 19,000 मेगावाट हो गई है। पारे में उछाल के कारण भी मांग बढ़ गई है। हालांकि बिजली की मांग दिन के दौरान 16,000 मेगावाट है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कराची, हैदराबाद, रावलपिंडी, लाहौर में भी कटौती 
हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि सिस्टम वर्तमान में दिन के दौरान 12,000 मेगावाट बिजली और इफ्तारी से सहरी तक 16,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा था। इस तथ्य के मद्देनजर कि देश में 39,000 मेगावाट से अधिक की बिजली स्थापित करने की क्षमता है। द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, कराची, हैदराबाद, रावलपिंडी, लाहौर, फैसलाबाद और सियालकोट जैसे शहरी केंद्र 4-10 घंटे लोड शेडिंग के साथ गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं, और ग्रामीण क्षेत्रों में 10-12 घंटे तक की कटौती का सामना करना पड़ रहा है।


कराची में राष्ट्रीय ग्रिड से बिजली की आपूर्ति में 300 मेगावट की कमी के कारण 3-4 घंटे का लोड शेडिंग चल रहा है। आंतरिक सिंध में लोड शेडिंग वर्तमान में 10-12 घंटे है। रावलपिंडी में करीब 4-5 घंटे बिजली गुल रही।  फैसलाबाद, गुजरांवाला, सियालकोट और ग्रामीण इलाकों में 4-10 घंटे बिजली गुल हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed