फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani YouTuber gets one year jail for justifying lynching of Sri Lankan citizen

पाकिस्तान: श्रीलंकाई नागरिक की भीड़ हिंसा में हत्या को सही बताने वाले यूट्यूबर को एक साल की कैद

Sat, 22 Jan 2022 05:47 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 22 Jan 2022 05:47 PM IST
सार

पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान के सियालकोट में भीड़ हिंसा में एक श्रीलंकाई नागरिक की हत्या को एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने अपने एक वीडियो में सही बताया है। इसे लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Pakistani YouTuber gets one year jail for justifying lynching of Sri Lankan citizen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

पाकिस्तान की एक आतंकरोधी अदालत ने एक 27 वर्षीय शख्स को एक साल जेल की सजा सुनाई है। इस व्यक्ति ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने एक श्रीलंकाई नागरिक की भीड़ हिंसा में हुई मौत की घटना को सही ठहराने की कोशिश की थी। अदालत ने इस शख्स पर जुर्माना भी लगाया है। 

विज्ञापन


पिछले साल तीन दिसंबर को 800 से अधिक लोगों की भीड़ ने सियालकोट में एक कपड़ा फैक्टरी पर हमला कर दिया था। भीड़ ने फैक्टरी के जनरल मैनेजन प्रियंथा कुमारा (47) की ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीट कर हत्या कर दी थी और शव को आग लगा दी थी। भीड़ में कट्टर इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थक भी शामिल थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सियालकोट के मोहम्मद अदनान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उसने कुमारा की हत्या और उनका शव जलाए जाने की घटना को सही ठहराया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और गुजरांवाला आतंकरोधी अदालत में आरोपपत्र प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया
सहायक सब इंस्पेक्टर मुबारक अली ने बताया कि एटीसी गुजरांवाला की न्यायाधीश नताशा नईम ने शुक्रवार को अदनान को एक साल के लिए जेल भेजने का फैसला सुनाया। इसके अलावा उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अभियोजन ने अदालत में अदनान का वीडियो पेश किया जिससे उसने इनकार नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed