{"_id":"5d9b05678ebc3e01390a89ed","slug":"pakistani-train-departed-from-karachi-to-los-angeles-and-public-started-trolling-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराची से लॉस एंजिलिस के लिए 'रवाना' हुई पाकिस्तानी ट्रेन, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कराची से लॉस एंजिलिस के लिए 'रवाना' हुई पाकिस्तानी ट्रेन, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
Mon, 07 Oct 2019 03:31 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 07 Oct 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान रेलवे
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान इन दिनों गरीबी से जूझ रहा है। लेकिन इस गरीबी के बावजूद सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं जिन्हे देखकर लोग पाकिस्तान का बहुत मजाक बना रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पाकिस्तान की एक ट्रेन जाती हुई दिखाई दे रही है जिसपर लिखा है लॉस एंजिलिस। ट्रेन की बोगी के उपर जिसपर ट्रेन के गंतव्य स्थान का नाम लिखा होता है। उस जगह पर लॉस एंजिलिस लिखा हुआ है।
ये वीडियो खुद वहां के लोगों ने बनाया है और वे खुद पाकिस्तान रेलवे को उनकी इस लापरवाही के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। लोग वीडियो में कह रहे हैं कि देखिए पाकिस्तान रेलवे ने कितनी तरक्की कर ली है। अब यहां से लोग ट्रेन से भी अमेरिका जा सकेंगे वो भी बिना वीजा के।
विज्ञापन
वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसको लेकर पाकिस्तान रेलवे का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। इस वीडियो में सुकुर के रोरी स्टेशन पर ट्रेन पर एक साइनबोर्ड दिखाया गया है, जो कराची से लॉस एंजिल्स तक जा रही है। पाकिस्तान रेलवे की तरफ से की गई यह गलती अब पूरे विश्व में सोशल मीडिया पर उसकी फजीहत करवा रहा है।
पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद को जब इस मामले का पता चला तब उन्होंने इसपर सफाई देते हुए कहा कि अगर ईश्वर ने चाहा तो पाकिस्तान रेलवे लॉस एंजिल्स की ओर भी रुख करेगा। रेल मंत्री ने आगे स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह यात्रियों में से किसी के द्वारा किया गया एक प्रैंक था।