फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani television station ARY News was taken off air by the country, Senior Journalist Ammad Yousaf was arr

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने इस बड़े न्यूज चैनल का प्रसारण किया बंद, पत्रकार भी हुआ गिरफ्तार

Wed, 10 Aug 2022 11:55 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, इस्लामाबाद
एएनआई, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 10 Aug 2022 11:55 AM IST
सार

पाकिस्तान सरकार ने एआरवाई न्यूज के प्रसारण पर रोक लगाने के बाद उसके एक वरिष्ठ पत्रकार को भी गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
Pakistani television station ARY News was taken off air by the country, Senior Journalist Ammad Yousaf was arr
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में शहबाज सरकार की तानाशाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि देश के नियामक अधिकारियों द्वारा पाकिस्तानी के टेलीविजन स्टेशन एआरवाई न्यूज के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं इसके बाद इस चैनल के वरिष्ठ पत्रकार अम्माद यूसुफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक एआरवाई न्यूज पाकिस्तान का सबसे बड़ा निजी प्रसारक है। अपने पत्रकार की गिरफ्तारी के बाद एआरवाई न्यूज ने अपना बयान जारी किया है। न्यूज चैनल ने कहा है कि कराची पुलिस ने आधी रात को हमारे पत्रकार के घर का मेन गेट तोड़ उसे जबरन गिरफ्तार किया है। सभी पुलिसकर्मी सादे कपड़े में थे। पीटीआई नेता मुराद सईद ने वरिष्ठ पत्रकार की देर रात गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन


चैनल पर गंभीर आरोप
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार नियामक निगरानी संस्था पीईएमआरए ने आरोप लगाया है कि चैनल गलत, घृणित और देशद्रोही सामग्री प्रसारित कर रहा था। चैनल का यह प्रसारण सशस्त्र बलों के भीतर विद्रोह को भड़काकर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक स्पष्ट और वर्तमान खतरे के साथ पूर्ण दुष्प्रचार  पर आधारित था। समाचार आउटलेट को अपने नोटिस में, नियामक प्रहरी ने समाचार एंकर को पक्षपाती करार दिया। PEMRA ने चैनल के सीईओ को आज (10 अगस्त) सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होने का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed