फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani PM Imran Khan talks with President Gotbaia Rajapaksa on bilateral relations

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की द्विपक्षीय रिश्तों पर बात

Thu, 25 Feb 2021 02:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 25 Feb 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Pakistani PM Imran Khan talks with President Gotbaia Rajapaksa on bilateral relations
पाकिस्तान-श्रीलंका द्विपक्षीय चर्चा - फोटो : twitter@GotabayaR

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे से मुलाकात कर द्विपक्षीय रिश्तों और व्यापार तथा पर्यटन जैसे आपसी हित के साझा क्षेत्रों पर चर्चा की। खान यहां दो दिनी दौरे पर आए हैं। दोनों नेताओं के बीच मुख्य रूप से साझा हितों को लेकर व्यापार, पर्यटन और कृषि में प्रौद्योगिकी अपनाने पर चर्चा की गई, जिसका फायदा दोनों देशों को मिल सकता है।

विज्ञापन


व्यापार संवर्धन की संभावना और निवेश के अवसर बढ़ाने पर भी जोर
‘कोलंबो पेज’ की खबर के मुताबिक राष्ट्रपति गोतबाया और पाक पीएम खान के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर लंबी बातचीत हुई। इमरान ने वार्ता को बेहद सार्थक बताया। दोनों नेताओं ने कृषि में सहायक प्रौद्योगिकी ज्ञान के आदान-प्रदान पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


खान और राजपक्षे ने कहा उनका लक्ष्य कृषि अर्थव्यवस्था को इस तरह से आगे बढ़ाना है कि यह किसानों को उच्च आय मिले और उपभोक्ताओं को सब्सिडी मूल्यों पर उपज मिले। खान ने कहा कि पाकिस्तान की कृषि अर्थव्यवस्था काफी हद तक श्रीलंका जैसी ही है। अखबार के मुताबिक, दोनों नेताओं ने व्यापार संवर्धन की संभावना और निवेश के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीईसी का मुद्दा छेड़ा
प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली श्रीलंका यात्रा पर इमरान खान ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) का मुद्दा भी छेड़ा। उन्होंने कहा, पाकिस्तान इस गलियारे के जरिये श्रीलंका के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ाने की उम्मीद करता है। बता दें कि सीपीईसी, बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ता है।


रक्षा सहयोग पेशकश भी की
इमरान खान के साथ आए पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने श्रीलंका को रक्षा सहयोग के लिए 1.5 करोड़ डॉलर की कर्ज सहायता की पेशकश की है। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान में बौद्ध धर्म से जुड़े ऐसे कई स्थान हैं जो श्रीलंकाई नागरिकों के लिए आकर्षक पर्यटन केंद्र हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed