फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani pilgrims visit with Hindu MP Ramesh Vankwani delayed due to Coronavirus restrictions

Coronavirus: तीर्थयात्रियों के साथ भारत आने वाले थे पाकिस्तान के हिंदू सांसद, कोरोना प्रतिबंधों के चलते टली यात्रा

Sat, 29 Jan 2022 05:51 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 29 Jan 2022 05:51 PM IST
सार

प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसद डॉ. रमेश वंकवानी ने बीते दिनों भारत के विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने अनुरोध किया था कि गुरुवार को एक दिन में 170 लोगों को तीर्थ यात्रा के लिए वीजा जारी किया जाए या फिर आगमन पर वीजा दिया जाए।

विज्ञापन
Pakistani pilgrims visit with Hindu  MP Ramesh Vankwani delayed due to Coronavirus restrictions
पाकिस्तान के हिंदू सांसद रमेश कुमार वंकवानी - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान से भारत आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए प्रतिबंधों के चलते देरी का सामना करना पड़ रहा है। इन तीर्थ यात्रियों के साथ पाकिस्तान के हिंदू सांसद रमेश वंकवानी भी भारत आने वाले थे। वंकवानी ने कहा कि देरी इसलिए हो रही है क्योंकि भारत सरकार को कोविड संबंधी पाबंदियों की वजह से व्यवस्था करने के लिए समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों के चलते यात्रा में देरी हुई है लेकिन यह रद्द नहीं की गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि तीर्थ स्थलों की यात्रा को लेकर 1974 के प्रोटोकाल के तहत धार्मिक स्थलों के बारे में सहमति के आधार पर तैयार की गई सूची और यात्रा के तौर तरीकों का विस्तार करना भारतीय और पाकिस्तानी पक्षों के हित में है। इन मामलों में हमारा सकारात्मक रुख है और हम इसे लेकर पाकिस्तान के साथ बातचीत करने के इच्छुक हैं। इस बारे में दोनों देशों को स्वाभाविक तौर पर चर्चा करने की जरूरत है।
विज्ञापन


तीर्थ यात्रियों को वीजा जारी करने का किया था अनुरोध
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के सांसद वंकवानी ने कुछ दिन पहले ही भारत से अनुरोध किया था कि दोनों देशों की आस्था पर आधारित पर्यटन पहल के तहत हमारे तीर्थ यात्रियों के प्रतिनिधिमंडल को वीजा जारी किया जाए। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसे लेकर कहा कि कोरोना से संबंधित प्रतिबंधों के बारे में आपको पता है। जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, हम द्विपक्षीय प्रोटोकाल के तहत इस समय का उपयोग बातचीत के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान हिंदू परिषद के अध्यक्ष और राष्ट्रीय असेंबली के सदस्य डॉ. वंकवानी ने बीते दिनों जारी एक बयान के अनुसार तीर्थयात्रियों का यह प्रतिनिधिमंडल 29 जनवरी को भारत आने वाला था। इनकी योजना पाकिस्तान एयरलाइंस इंटरनेशनल के विशेष चार्टर्ड विमान के जरिए यहां आने और तीन दिन रुकने की थी। ये नई दिल्ली में निजामुद्दीन औलिया की दरगाह, राजस्थान के अजमेर में स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह और आगरा में ताज महल देखने जाने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed