{"_id":"6288dcf83609014b1a5fc898","slug":"pakistani-origin-spanish-sisters-murdered-by-uncle-in-punjab-province-for-failure-to-take-their-husbands-to-spain-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: पाकिस्तानी मूल की दो बहनों की चाचा ने ही कर दी हत्या, अपने पतियों को नहीं ले जा पा रही थीं स्पेन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वारदात: पाकिस्तानी मूल की दो बहनों की चाचा ने ही कर दी हत्या, अपने पतियों को नहीं ले जा पा रही थीं स्पेन
Sat, 21 May 2022 06:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 21 May 2022 06:07 PM IST
सार
अपने पतियों को स्पेन ले जाने के लिए वीजा पाने में नाकाम रहने पर पाकिस्तानी मूल की दो बहनों को उनके ही चाचा ने मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब प्रांत में पाकिस्तानी मूल की स्पेनिश बहनों की हत्या की घटना सामने आई है। शनिवार को प्रकाशित हुई एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों बहनों की हत्या उनके ही चाचा ने कथित तौर पर अपने पतियों को स्पेन ले जाने में असफल रहने पर कर दी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार अरूज अब्बास और अनीसा अब्बास की शुक्रवार को गुजरात जिले के नाथिया गांव में हत्या कर दी गई थी। दोनों की उम्र 21 और 23 साल के बीच थी। स्पेन में बसने के लिए अपने पतियों के वीजा पाने में नाकाम रहने पर उनके ही चाचा ने दोनों की जान ले ली।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बहनें स्पेन की नागरिक थीं और उनकी शादी एक साल से अधिक समय पहले पाकिस्तान में उनके रिश्तेदारों से हुई थी। जांच में पता चला है कि दोनों बहनें शादी से खुश नहीं थीं।
विज्ञापन
हत्या करने से पहले प्रताड़ित भी किया गया था
दोनों बहनें अपने घर में मृत पाई गई थीं। गोली मारकर उनकी जान लेने से पहले दोनों को बुरी तरह प्रताड़ित भी किया गया था। हत्या करने वाला शख्स इनमें से एक महिला का ससुर भी था। उसे यह शक था कि बहनों ने जानबूझकर अपने पतियों के वीजा प्रक्रिया में देरी की है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू
जानकारी के अनुसार अभी तक इस घटना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। गुजरात जिला पुलिस अधिकारी अताउररहमान ने कहा कि पुलिस ने अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।