फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani officials hold meetings with pashtun leaders to form anti India militia

पश्तून नेताओं के साथ पाक अधिकारियों ने की बैठक, बनाएंगे भारत विरोधी सेना

Wed, 06 Mar 2019 02:14 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 06 Mar 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
Pakistani officials hold meetings with pashtun leaders to form anti India militia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

जिस दिन पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को हिरासत में लिया गया था, उसी वक्त पाकिस्तानी सुरक्षा बल खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पश्तून नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। पश्तून सूत्रों के मुताबिक इन बैठकों में अधिकारियों ने आदिवासियों से एक सेना बनाने को कहा है। यह एक बेहद गंभीर बात है। क्योंकि इससे पहले भी पाकिस्तान कश्मीर को हासिल करने के लिए कबायली सेना का इस्तेमाल कर चुका है।


loader

इससे पहले 1947 में पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर पर चढ़ाई के लिए कबाइली घुसपैठियों का इस्तेमाल किया था। तब यहां के राजा हरि सिंह थे। इन घुसपैठियों ने कश्मीर में काफी तबाही मचाई थी। जब राजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए तो भारत ने अपनी सेनाओं को भेजकर कश्मीर को इन घुसपैठियों से बचाया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पश्तून सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान आम लोगों को जंग के लिए तैयार करता रहा है, यह उसका इतिहास रहा है। सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान ने पश्तून के बड़े-बुजुर्गों और कबाइली नेताओं से सुरक्षा के लिए सैन्य टुकड़ी और शांति समितियां तैयार करने को कहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र का कहना है कि 27 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की झड़प के बाद पाकिस्तानी सेना ने मारवात और बेटानी आदिवासियों को उनके हथियार वापस दे दिए। ये हथियार उनसे दो साल पहले जब्त किए गए थे। पाकिस्तान के एक स्थानीय अखबार के अनुसार ब्रिगेडिर वकस जफर राजा और बाकी अधिकारियों ने 27 फरवरी को स्थानीय नेताओं और अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी। यहां कई कबाइली जिलों में बैठक की गईं।

कई लोगों ने अपने नाम अधिकारियों को दे दिए हैं और भारत और पकिस्तान की अगर जंग होती है, तो इन लोगों ने पाकिस्तान का साथ देने की बात कही है। लेकिन यहां के युवा पाकिस्तानी सेना का समर्थन नहीं करना चाहते। क्योंकि वो मंजूर पश्तीन नाम के मशहूर नेता के समर्थन में हैं। पश्तीन 'पश्तून तहाफुज मूवमेंट' का नेता है और वह इलाके में पाक सेना के सैन्य अभियान के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed