{"_id":"6037fc64fff98059474552a8","slug":"pakistani-mp-aamir-liaquat-hussain-apologized-to-hindu-community-on-his-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत हुसैन ने अपने ट्वीट पर हिंदू समुदाय से मांगी माफी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत हुसैन ने अपने ट्वीट पर हिंदू समुदाय से मांगी माफी
Fri, 26 Feb 2021 01:07 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कराची
एजेंसी, कराची
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Aamir Liaquat Hussain
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में इमरान खान की सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद आमिर लियाकत हुसैन ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाले ट्वीट के लिए माफी मांगी है। उन्होंने बड़े पैमाने पर हुए विरोध एवं कार्रवाई की मांग के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं के प्रति असम्मान प्रकट करने वाला अपना ट्वीट हटाते हुए पूरे हिंदू समुदाय से माफी मांगी है।
विज्ञापन
इमरान खान की सत्तारूढ़ पार्टी के नेता हैं आमिर लियाकत हुसैन
बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेशनल असेंबली सदस्य आमिर लियाकत हुसैन ने विपक्षी नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज का मखौल उड़ाने के लिए हिंदू देवी की तस्वीर के साथ ट्वीट कर विवाद पैदा कर दिया था।
विज्ञापन
हुसैन नामी टीवी एंकर भी हैं और प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान के रूप में जाने जाते हैं लेकिन अपने इस कृत्य से वह हिंदू समुदाय और राजनेताओं के निशाने पर आ गए। सिंध प्रांत के पीटीआई के ही प्रतिनिधि रमेश कुमार वंकवानी ने हुसैन के ट्वीट की निंदा करते हुए उसे शर्मनाक करार दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इस ट्वीट को तुंरत हटाएं अन्यथा हमारे पास ईशनिंदा कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग करने का अधिकार है। सिंध में उमरकोट के अन्य हिंदू नेता लाल मलही ने भी हुसैन की निंदा की और पीएम से संज्ञान लेने का आग्रह किया था।