फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani Minister Shah Qureshi meets Russian Foreign Minister Sergey Lavrov

पाकिस्तान: पाक-रूस के बीच रक्षा, आतंक-रोधी मामलों पर आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

Thu, 08 Apr 2021 01:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Thu, 08 Apr 2021 01:32 AM IST
सार

  • लावरोव 2012 के बाद पाकिस्तान आने वाले पहले रूसी विदेश मंत्री हैं
  • दोनों विदेश मंत्रियों ने शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के जरिये लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने की जरूर पर भी सहमति जताई

विज्ञापन
Pakistani Minister Shah Qureshi meets Russian Foreign Minister Sergey Lavrov
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी - फोटो : Twitter@SMQureshiPTI

विस्तार

पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यहां बुधवार को हुए बैठक में आतंक-रोधी कदमों, सुरक्षा और ऊर्जा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। इससे पहले कुरैशी ने लावरोव का स्वागत किया। लावरोव 2012 के बाद पाकिस्तान आने वाले पहले रूसी विदेश मंत्री हैं।

विज्ञापन


लावरोव ने मंत्रालय परिसर में पौधरोपण के बाद प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की। कुरैशी ने वार्ता की जानकारी देते हुए बताया कि हमने आर्थिक कूटनीति को और प्रोत्साहित करने तथा पाकिस्तान-स्ट्रीम गैस पाइपलाइन परियोजना समेत ऊर्जा सहयोग के क्षेत्र में प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमने आतंकवाद रोधी कदमों समेत सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा भी की। दोनों विदेश मंत्रियों ने शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के जरिये लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने की जरूर पर भी सहमति जताई। उन्होंने कहा, हम शंघाई सहयोग संगठन की रूपरेखा के तहत आपसी सहयोग को बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


कश्मीर का राग भी अलापा
पाकिस्तान जानता है कि भारत और रूस के बीच कई साल पुराने रिश्ते हैं, लेकिन इसके बावजूद उसने सर्गेई लावरोव के साथ बैठक के दौरान कश्मीर मसला उठाया। शाह कुरैशी ने कहा, दक्षिण एशिया में शांति एवं सुरक्षा के मामलों और जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार संबंधी हालात बेहद अहम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-पाक में सीधी वार्ता का समर्थन : अमेरिका
अमेरिका ने कहा है कि वह भारत-पाक के बीच आपसी विवाद को सुलझाने के लिए प्रत्यक्ष वार्ता का समर्थन करता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने हालांकि भारत से चीनी और कपास आयात नहीं करने के पाकिस्तानी कैबिनेट के हालिया फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed