{"_id":"671e8ddcfa68b4130605c134","slug":"pakistani-leaders-again-raised-the-kashmir-issue-president-zardari-and-pm-shahbaz-issued-a-message-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान के नेताओं ने फिर अलापा कश्मीर राग, राष्ट्रपति जरदारी और पीएम शहबाज ने जारी किया संदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान के नेताओं ने फिर अलापा कश्मीर राग, राष्ट्रपति जरदारी और पीएम शहबाज ने जारी किया संदेश
Mon, 28 Oct 2024 12:33 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: शुभम कुमार
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:33 AM IST
सार
Pakistan: पाकिस्तान के शिर्ष नेताओं एक बार फिर कश्मीर राग अलापाना शुरू कर दिया है। जिसके लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी और पीएम शहबाज शरीफ ने अपना संदेश जारी किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते से पूरी दुनिया वाकिफ है। वहीं कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान हमेशा से ही कश्मीरी लोगों के लिए अपना झूठा प्यार दिखाता रहता है। इसी बीच पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं ने रविवार को कश्मीरी लोगों को अपना कूटनीतिक और राजनीतिक समर्थन दोहराया।
कश्मीर के लोगों के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति असिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर के लोगों के लिए संदेश जारी किया। पाकिस्तान के एक सरकारी रेडियो की माने तो जरदारी ने कश्मीरी लोगों के न्यायोचित उद्देश्य के लिए पाकिस्तान के अटूट नैतिक कूटनीतिक और राजनीतिक समर्थन की पुष्टि की।
पीएम शहबाज शरीफ का संदेश
वहीं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संदेश में कहा कि इस दिन 77 साल पहले, भारतीय सेना श्रीनगर में उतरी थी। तब से भारत ने कश्मीरी लोगों की अपनी नियति निर्धारित करने की इच्छाओं को दबा दिया है। इसके साथ ही शरीफ ने कहा कि भारत ने बार-बार पाकिस्तान से कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश "हमेशा देश का अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि भारत द्वारा 5 अगस्त, 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में गिरावट आई।