अहमद नवाज: आतंकी हमले में बाल-बाल बची थी जान, अब बना ऑक्सफोर्ड यूनियन का कोषाध्यक्ष
साल 2014 में पाकिस्तान के पेशावर में स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में हुए आतंकी हमले में बाल-बाल बचे अहमद नवाज को ऑक्सफोर्ड यूनियन का कोषाध्यक्ष (ट्रेजरर) चुना गया है। ऑक्सफोर्ड यूनियन या ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसायटी ऑक्सफोर्ड शहर में एक डिबेटिंग सोसायटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमद नवाज ने एक ट्वीट में लिखा, 'हाल ही में हुए चुनावों में एतिहासिक ऑक्सफोर्ड यूनियन का कोषाध्यक्ष चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कई सारे नए अनुभवों के साथ ऑक्सफोर्ड में पहला साल काफी साहसिक रहा है। मैं प्रेरक वक्ताओं को ऑक्सोनियन (ऑक्सफोर्ड के छात्र) से जोड़ने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनियन प्लेटफॉर्म का उपयोग करना जारी रखूंगा।'
Honoured to be elected the Treasurer of the historic @OxfordUnion in the recent elections.
विज्ञापन
It has been an adventurous first year at Oxford with so many new experiences.
I shall continue to utilise the Oxford Union platform to connect inspiring speakers with bright Oxonians. pic.twitter.com/xyNXn5ypGlविज्ञापन विज्ञापन— Ahmad Nawaz (@Ahmadnawazaps) June 12, 2021
आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमले के समय नवाज केवल 14 साल का था। तालिबानी बंदूकधारी हमलावरों ने स्कूल परिसर में घुसकर मासूम बच्चों पर गोलियां बरसा दी थीं। इस हमले में 132 बच्चों समेत कुल 141 लोगों की जान गई थी। मृतकों में नवाज का छोटा भाई भी हारिस (13) भी शामिल था। नवाज के भी हाथ में गोली लगी थी, लेकिन मरने का नाटक कर वह बच गया था।
बता दें कि अहमद नवाज ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी के लेटी मार्गरेट हॉल में फिलॉसोफी (दर्शन शास्त्र) और थियोलॉजी (धर्म शास्त्र) की पढ़ाई कर रहे हैं।