फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani judge refuses to judicial inquiry on Hindu student death in Karachi

पाकिस्तान: हिंदू छात्रा की मौत पर पाकिस्तानी जज का न्यायिक जांच से इनकार

Tue, 24 Sep 2019 06:48 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Tue, 24 Sep 2019 06:48 AM IST
सार

  • पाक न्यायाधीश का न्यायिक जांच कराने से इंकार
  • गृह सचिव अब्दुल कबीर काजी को पुलिस ने दी पूरी जानकारी
  • मामले में अब तक 32 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है
  • डेंटल की छात्रा निमरिता चांदनी पिछले सप्ताह अपने हॉस्टल के कमरे में मृत मिली थी

विज्ञापन
Pakistani judge refuses to judicial inquiry on Hindu student death in Karachi
निमरिता अमरता महरचंदानी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान में एक सत्र न्यायाधीश ने हिन्दू छात्रा की मौत के मामले में न्यायिक जांच कराने से इंकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गृह विभाग की सिफारिश के बावजूद जज ने जांच कराने से मना कर दिया। डेंटल की छात्रा निमरिता चांदनी पिछले सप्ताह अपने हॉस्टल के कमरे में मृत मिली थी।

विज्ञापन


सिंध प्रांत के लरकाना जिले में बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता निमरिता चांदनी को उसकी सहेलियों ने 16 सितंबर को मृत पड़ा देखा था। उस दौरान उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और उसके गले में रस्सी लिपटी हुई थी।
विज्ञापन


डॉन अखबार के मुताबिक, लरकाना जिला और सत्र न्यायाधीश ने चांदनी की रहस्यमयी परिस्थिति में मृत्यु के मामले में न्यायिक जांच नहीं कराई, जबकि गृह मंत्रालय ने 18 सितंबर को इसके लिए अनुरोध किया था। विदेश यात्रा पर गए गृह सचिव अब्दुल कबीर काजी को पुलिस ने सत्र न्यायाधीश के फैसले से अवगत करा दिया है। हालांकि जज का नाम नहीं बताया गया। अखबार ने एक सूत्र के हवाले से कहा, ‘हमें पता चला है कि सत्र न्यायाधीश ने जांच कराने से साफ मना कर दिया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काजी ने लरकाना पुलिस को बताया है कि सत्र न्यायाधीश अगर जांच शुरू कराना नहीं चाह रहे तो उन्हें लिखित में देना होगा। अखबार ने लिखा है कि न्यायाधीश ने आपत्ति जताई है कि गृह विभाग ने सीधे उनसे अनुरोध किया है जबकि इस तरह का निर्देश उन्हें सिंध उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार की तरफ से जारी किया जाना चाहिए। पुलिस ने मामले में अब तक 32 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें छात्रा के दो सहपाठी महरान आबरो और अली शान मेमन शामिल हैं।  

हिंदू समुदाय का कई जगह प्रदर्शन

छात्रा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर हिंदू समुदाय ने सिंध में कई जगह प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, निमरिता की हत्या का आरोप और दोषियों को सजा देने की मांग के साथ सिंध प्रांत में हिंदू समुदाय के सदस्यों ने कई जगहों पर प्रदर्शन किया। शहदादकोट नामक जगह पर हिंदू समुदाय के सदस्यों ने धरना देकर निमरिता के लिए इंसाफ की मांग की। खैरपुर में समुदाय ने अपना कारोबार बंद रखकर प्रदर्शन किया। मोरो और घावर नामक जगहों पर हिंदू समुदाय और सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने रैली निकालकर विरोध जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed