फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani Immigrant killed in Washington, two minor girls charged

वाशिंगटन: पाकिस्तानी प्रवासी की हत्या और कार लूट, दो नाबालिग लड़कियों पर आरोप

Mon, 29 Mar 2021 04:17 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 29 Mar 2021 04:17 PM IST
सार

  • उबर ईट्स में खाना डिलिवर करने का काम करते थे मोहम्मद अनवर
  • हमला करने वाली लड़कियों में एक की उम्र 13 और एक की 15 साल
  • कार लूट की कोशिश में हुई मौत, पुलिस कर रही है मामले की जांच

विज्ञापन
Pakistani Immigrant killed in Washington, two minor girls charged
मोहम्मद अनवर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में पिछले सप्ताह एक पाकिस्तानी प्रवासी ही हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब पाकिस्तानी प्रवासी खाना डिलिवर करने का अपना काम कर रहा था। घटना में 13 और15 साल की दो लड़कियों को आरोपी बनाया गया है। इन दोनों लड़कियों ने पाकिस्तानी प्रवासी की हत्या की और उसकी कार लूट ली। इस पूरी घटना का पास ही खड़े एक व्यक्ति ने वीडियो बनाया लिया था, जिससे यह जानकारी सामने आई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी प्रवासी मोहम्मद अनवर (66) वर्जीनिया में सबअर्बन स्प्रिंगफील्ड में रहते थे। वह उबर ईट्स के लिए खाना डिलिवर करने का काम करते थे। जब उनकी हत्या हुई तब वह अपने काम पर ही थे। पुलिस ने बताया कि टेजर से लैस लड़कियों ने उन पर हमला किया। अनवर कार में थे और उनकी ओर का दरवाजा खुला हुआ था। वाशिंगटन नेशनल्स के बाहर हुए इस हादसे में लड़कियों के हमला करते ही अनवर हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस पूरी घटना के पास ही में मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। ट्विटर पर शनिवार को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 55 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। करीब डेढ़ मिनट लंबे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनवर की होंडा एकॉर्ड कार से लड़कियां बाहर आ रही थीं और अनवर घायल अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे। पुलिस ने हमलावरों की पहचान नहीं की है। हालांकि, जानकारी के अनुसार इनमें से एक कोलंबिया और दूसरी फोर्ट वाशिंगटन की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, मोहम्मद अनवर के परिवार की ओर से क्राउडफंडिंग वेबसाइट 'गोफंडमी' ने एक अभियान चलाया है। इसके तहत रविवार दोपहर तक करीब पांच लाख डॉलर जुटाए जा चुके हैं। गोफंडमी ने इस अभियान को लेकर कहा, 'एक मेहनती पाकिस्तानी प्रवासी जो अपने और अपने परिवार को एक बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका आए थे।' अनवर के परिवार ने कहा, 'वह एक अच्छे पति, पिता और मित्र थे। हम बता नहीं सकते कि इस समय हम कैसा महसूस कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed