फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani Hindu Senator Danesh Palyani raises alarm over forced conversions in Sindh

Pakistan: ‘सिंध में जबरन हो रहा हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन’, पाकिस्तान की सीनेट में दानेश पलयानी का दावा

Wed, 01 May 2024 06:51 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 01 May 2024 06:51 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान की सीनेट में हिंदू नेता दानेश कुमार पलयानी ने कहा कि सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों से जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में कोई कदम नहीं उठा रही है। 

विज्ञापन
Pakistani Hindu Senator Danesh Palyani raises alarm over forced conversions in Sindh
पाकिस्तान की सीनेट में हिंदू नेता दानेश कुमार पलयानी - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तानी हिंदू नेता और सीनेट के सदस्य दानेश कुमार पलयानी ने सिंध प्रांत में गंभीर मानवाधिकार संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि हिंदू समुदाय की लड़कियों को जबरन इस्लाम में परिवर्तित किया जा रहा है।

विज्ञापन


हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन हो रहा- पलयानी 
दानेश कुमार पलयानी ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा हिंदू लड़कियों से जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाया जा रहा है। जिन इलाकों में हिंदू बसे हुए हैं, वहां लड़कियों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। सीनेट में अपनी बात रखते हुए पलयानी ने कहा कि पाकिस्तान हमें यह अधिकार देता है कि कोई भी किसी को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि कुरान में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि धर्म में कोई जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए। इसके बाद भी कुछ लोगों को पाकिस्तान के संविधान और यहा तक कि कुरान शरीफ पर भी विश्वास नहीं है। 
विज्ञापन


पलयानी ने सरकार पर साधा निशाना
पाकिस्तानी हिंदू नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की बेटियां कोई लूट का माल नहीं है, जिनका कोई भी जबरन धर्म परिवर्तन करवाए। उन्होंने दो साल पर प्रिया कुमारी नाम की बच्ची के अपहरण का जिक्र करते हुए कहा कि सिंध में हिंदू लड़कियों को जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। दानेश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कोई भी सख्त कदम नहीं उठा रही, जिनकी वजह से देश का नाम बदनाम हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के संविधान, यहां तक कि पवित्र कुरान में भी लिखा है कि जबरन धर्म परिवर्तन कराना गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने भी जताई थी चिंता
इससे पहले 11 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र ने भी पाकिस्तान के अल्पसंख्यक इलाकों से गायब हो रही युवतियों और महिलाओं के मामले पर चिंता जताई थी। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा था कि पाकिस्तान में ईसाई और हिंदू लड़कियों को जबरन धर्म परिवर्तन की आग में झोंका जा रहा है। अल्पसंख्यक बहुल इलाकों की लड़कियों को धर्म परिवर्तन, अपहरण, बाल विवाह और मानव तस्करी जैसे अपराधों का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा था कि यह जघन्य अपराध है और इसे सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed