फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani embassy surrounded by Pashtuns in Paris

पेरिस में पश्तूनों ने घेरा पाकिस्तानी दूतावास, सेना पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 10 Feb 2020 04:31 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 Feb 2020 04:31 AM IST
विज्ञापन
Pakistani embassy surrounded by Pashtuns in Paris
पश्तूनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : ANI

फ्रांस और यूरोप में रहने वाले पश्तूनों ने शनिवार को भारी संख्या में पेरिस पहुंचकर पाकिस्तानी दूतावास का घेराव किया। पश्तूनों का यह जमावड़ा पाकिस्तान में पश्तून तहफुज मूवमेंट (पीटीएम) के संस्थापक व मानवाधिकार कार्यकर्ता मंजूर पश्तीन के कथित अपहरण का विरोध जता रहे थे। पश्तूनों के हुजूम ने पाकिस्तान के पश्तून बहुल इलाकों में वहां की सेना के समर्थन से आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया और पश्तून इलाकों को अलग देश के तौर पर आजाद किए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की।

विज्ञापन


मंजूर को पाकिस्तान के पेशावर में 26 जनवरी को उनके समूह के 9 अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया था। मंजूर को देश की शक्तिशाली सेना के कट्टर आलोचक के तौर पर जाना जाता है। वे सेना पर अपने विरोधी लोगों का जबरदस्ती अपहरण कर उन्हें गायब कर देने और हिरासत में मार देने का आरोप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन


पश्तीन की इस अवैध हिरासत के चलते पाकिस्तान में तनाव का माहौल बन गया था और हजारों पश्तूनों ने पूरे देश के विभिन्न शहरों में व विभिन्न देशों में सड़कों पर उतरकर रैलियां निकालते हुए सरकार व सेना पर मानवाधिकार हनन के आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पश्तीन को मिली जमानत, फिर भी जेल में

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्तीन को एक पाकिस्तानी अदालत ने शनिवार को देशद्रोह के दो मामलों में जमानत दे दी थी, लेकिन रिपोर्ट में पीटीएम नेताओं व पश्तीन के वकीलों के हवाले से बताया गया कि दो अन्य मामलों में उनकी जमानत याचिका अब भी अदालत के सामने विचाराधीन है। इसके चलते पश्तीन को अभी जेल से रिहाई नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed