{"_id":"5f8600b88ebc3e9bd17d8ea3","slug":"pakistani-dissidents-blame-military-intervention-for-many-crises-for-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही लोगों ने इमरान खान को कहा ‘सैन्य कठपुतली’","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अपने ही लोगों ने इमरान खान को कहा ‘सैन्य कठपुतली’
Wed, 14 Oct 2020 01:02 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक पीएम इमरान खान को ‘सैन्य कठपुतली’ करार देते हुए पूर्व व मौजूदा सांसदों समेत देश के असंतुष्टों ने पाक में स्थायित्व न होने, असुरक्षा और पड़ोसियों बुरे रिश्तों के लिए सैन्य वर्चस्व वाली मिली जुली (हाइब्रिड) प्रणाली को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
पख्तून नेता अफरासियाब खटक ने ‘साउथ एशियन अगेंस्ट टेररिज्म एंड फॉर ह्यूमन राइट्स’ (एसएएटीएच) के 5वें सम्मेलन में कहा, देश में अघोषित मार्शल लॉ लागू है।
विज्ञापन
एसएएटीएच लोकतंत्र समर्थक पाकिस्तानियों का एक समूह है जिसकी स्थापना अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी और अमेरिका स्थित स्तंभकार डॉ. मोहम्मद तकी ने की थी। एक बयान के मुताबिक पूर्व में एसएएटीएच के वार्षिक सम्मेलन लंदन और वाशिंगटन में हुए थे लेकिन इस बार सम्मेलन में प्रतिभागी डिजिटल तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन
खटक ने कहा, यह पाकिस्तान में सबसे खतरनाक मार्शल लॉ है जिसने संवैधानिक संस्थानों को विकृत कर दिया है। हक्कानी ने कहा, पाकिस्तान आतंकवाद बढ़ाने और आजादी दबाने की नीतियों के चलते विश्व स्तर पर अपनी जमीन खो रहा है। सम्मेलन में कई वक्ताओं ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को दबाने और अधिकारों से वंचित रखे जाने का मुद्दा भी उठाया।
सम्मेलन रोकने की कोशिश
एसएएटीएच के पांचवें वार्षिक सम्मेलन में राजनेता, पत्रकार, ब्लॉगर, सोशल मीडिया कार्यकर्ता और सिविल सोसाइटी के सदस्य शामिल हैं जिनमें से कई विदेशों में निर्वासन झेल रहे हैं।
बताया गया कि पाक की सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले दिनों संगठन की बैठकें बाधित करने की कोशिश की और देश में रहने वाले साथ के सदस्यों को विदेश यात्रा पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया। लेकिन इस वर्ष, वर्चुअल बैठक हुई।