फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani celebrities question Imran Khan over silence on Corona , demand lockdown

पाकिस्तानी हस्तियों ने कोरोना पर इमरान की चुप्पी पर उठाए सवाल, लॉकडाउन की मांग की 

Sat, 21 Mar 2020 10:40 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अमित कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pakistani celebrities question Imran Khan over silence on Corona , demand lockdown
पाकिस्तान में कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस के खतरे से लड़ने की भारत की तैयारियों और एहतियाती कदमों को देखते हुए पाकिस्तान की तमाम हस्तियों ने प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील की है कि हालात की गंभीरता को समझें और लॉकडाउन का एलान करें। 

विज्ञापन


पाकिस्तान में कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या 671 तक जा पहुंची है, लेकिन इमरान खान अपने देश की बजाय चीन और अफगानिस्तान जैसे दूसरे देशों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। ट्विटर पर कई पाकिस्तानी हस्तियों ने इसे लेकर चिंता जताई है और कहा है कि इमरान खान अब इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ें और देश में लॉकडॉउन लागू करें।
विज्ञापन


डॉन की खबर के मुताबिक सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली ने कराची में लोगों से अपील की है कि वो हालात की गंभीरता को समझते हुए अगले तीन दिनों के लिए सबसे अलग थलग रहें और घरों से बाहर न निकलें। सिंध में पहले ही आंशिक तौर पर लॉकडॉउन की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक ओमर नदीम ने भी ट्वीट करके इमरान खान से इस गंभीर वक्त में अपनी चुप्पी तोड़कर देशभर में लॉकडाउन करने की अपील की है।

पाकिस्तान के जाने माने गायक अली ज़फ़र ने भी अपने ट्वीट में पाकिस्तान और इटली के बढ़ते मामलों की तुलना की और सवाल उठाया कि एक महीने से पाकिस्तान इस खतरे का सामना कर रहा है, लेकिन इतने दिनों में इससे बचने के एहतियाती उपायों में पाकिस्तान कहां खड़ा है? 

मशहूर अर्थशास्त्री आतिफ मियां ने ट्विटर पर लिखा कि पाकिस्तान के लोगों और यहां की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए इस आपातकाल जैसी स्थिति में सभी गैरजरूरी गतिविधियों को तत्काल बंद कर देना चाहिए ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।


पाकिस्तानी अभिनेत्री मंशा पाशा और फख्रे आलम ने भी कम से कम दो हफ्ते के लॉकडाउन करने पर जोर दिया है और प्रधानमंत्री से इसके लिए ट्विटर के ज़रिए अपील की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed