फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani Canadian reveals his role behind anti-India UN Report on Kashmir

यूएन की रिपोर्ट पर बड़ा खुलासा, कश्मीर पर मानवाधिकार की रिपोर्ट प्रायोजित कराने में था पाक का हाथ

Tue, 10 Jul 2018 05:30 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
 Pakistani Canadian reveals his role behind anti-India UN Report on Kashmir
Zafar Bangash

यूनाइटेड नेशन्स (यूएन) की पिछले दिनों कश्मीर मानवाधिकार उल्लघंन पर आई रिपोर्ट पर नया खुलासा हुआ है जिसमें पता चला है कि किस तरह से इस रिपोर्ट को तोड़ा मरोड़ा गया। कनाडा में बसे पाकिस्तानी इस्लामी समूह के प्रमुख जफर बंगाश ने बताया कि  जिस व्यक्ति ने इस रिपोर्ट को तैयार किया है वह उसके संपर्क में लगातार बने हुए थे।

विज्ञापन


यूनाइटेड नेशन्स के मानवाधिकार उच्चायुक्त जैद राड अल- हुसैन जब कश्मीर पर मानवाधिकार की रिपोर्ट तैयार कर रहे थे तब बंगाश उनसे लगातार संपर्क में बने हुए थे। वह उनके साथ ई-मेल और निजी बातचीत के द्वारा संपर्क में थे।  
विज्ञापन


एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक जफर बंगाश टोरंटो में बसे हुए हैं। वह इस्लामिक पत्रकार हैं और वहां की यार्क क्षेत्र की मस्जिद में इमाम भी हैं। जफर बंगाश  कश्मीर मुद्दे पर एक कॉन्फ्रेंस में कहा कि संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकारों के उच्चायुक्त जैद राड अल हुसैन रिपोर्ट तैयार करने के दौरान उनके संपर्क में कश्मीर के कुछ साथी भी उनके संपर्क में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाश ने बताया कि मेरी पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में इस मामले में बात भी हुई थी। मंत्रालय के अधिकारियों के साथ यह तय हुआ था कि यूएन मानवाधिकार के उच्चायुक्त और उनके साथी प्रतिनिधि पाकिस्तान जाएंगे और आजाद कश्मीर (PoK) में उनका सम्मान किया जाएगा। बता दें जिस कार्यक्रम में बंगाश अपनी शेखी बघार रहे थे उस कार्यक्रम में पीओके के राष्ट्रपति सरदार मसूद खान भी मौजूद थे।

सरदार मसूद खान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर मामले में भारत-पाकिस्तान को युद्ध से बचना चाहिए। यह नहीं भूलना चाहिए कि दोनों ही देश न्यूक्लियर पावर हैं और यदि दोनों देशों के बीच युद्ध होता है तो दो सभ्यता खत्म हो सकती है। 
  संयुक्त राष्ट्र ने भारत पर पाक अधिकृत कश्मीर और जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया था इस रिपोर्ट का भारत के विदेश मंत्रालय ने पुरजोर विरोध करते हुए रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed