{"_id":"5d46bdb18ebc3e6ce97eb349","slug":"pakistani-army-denies-indian-claim-of-infiltration-across-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चोरी फिर सीनाजोरी: पाक का एलओसी पार घुसपैठ से इनकार, भारत पर ही लगाया आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पहले चोरी फिर सीनाजोरी: पाक का एलओसी पार घुसपैठ से इनकार, भारत पर ही लगाया आरोप
Sun, 04 Aug 2019 04:42 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 04 Aug 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता जनरल मेजर आसिफ गफूर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार घुसपैठ के भारत के दावे का खंडन किया है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता जनरल मेजर आसिफ गफूर ने शनिवार रात भारतीय दावे का खंडन किया और इसे दुष्प्रचार मात्र बताया।
विज्ञापन
गफूर ने कहा, ‘भारत कश्मीर की स्थिति से विश्व का ध्यान हटाने का प्रयास कर रहा है।’ पाक के विदेश कार्यालय ने भी आधी रात में एक बयान जारी किया, ‘हम पाकिस्तान द्वारा एलओसी पार कार्रवाई किये जाने संबंधी भारत के आरोपों को खारिज करते हैं।’
विज्ञापन
भारत का दावा है कि पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों ने सीमा पार घुसपैठ का प्रयास किया और इस दौरान भारतीय सेना की कार्रवाई में मारे गए कुछ घुसपैठियों के शव भारत की तरफ पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने शनिवार को कहा था कि उसने जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में एलओसी के पास अग्रिम चौकी पर पाकिस्तान की बॉर्डर ऐक्शन टीम (बैट) के एक हमले को विफल कर दिया। इस दौरान कम से कम पांच से सात घुसपैठिये मारे गए।
इस बीच नई दिल्ली में सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना से सफेद झंडे दिखाते हुए भारतीय सेना से संपर्क करने और भारतीय सीमा में पड़े उसके कर्मियों के शवों को अपने कब्जे में लेने को कहा गया है।