{"_id":"5f2637e68ebc3e14495ecdd3","slug":"pakistani-army-chief-general-qamar-bajwa-visited-loc-amid-tension-spend-time-with-troops-kashmiri-brethren","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर सैनिकों से मिलने पहुंचे बाजवा, गीदड़भभकी देते हुए कहा- कश्मीरियों का करेंगे समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एलओसी पर सैनिकों से मिलने पहुंचे बाजवा, गीदड़भभकी देते हुए कहा- कश्मीरियों का करेंगे समर्थन
Sun, 02 Aug 2020 09:38 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
कमर जावेद बाजवा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तनाव जारी है। इसी बीच पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने अचानक एलओसी का दौरा किया। उनका यह दौरा पहले से तय नहीं था और मीडिया तक को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने यहां सैनिकों का हौसला बढ़ाते हुए कश्मीर का भी जिक्र किया। सैनिकों के साथ बातचीत में उन्होंने कश्मीर का जिक्र किया।
विज्ञापन
हर मुश्किल के लिए रहें तैयार
पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष सबसे पहले खुरैटा सेक्टर पहुंचे। यहां उन्होंने हालातों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सैनिकों से मुलाकात की। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग डीजी आईएसपीआर ने एक बयान जारी करके सेनाध्यक्ष के इस दौरे की जानकारी दी। बयान के अनुसार, बाजवा ने सैनिकों से हर मुश्किल के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों का समर्थन करना जारी रखेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकियों का मददगार पाक FATF की सूची में सुधारना चाहता है खुद की छवि, संसद में विधेयक पास
विज्ञापन
पाकिस्तान के सामने हैं कई चुनौतियां
पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष ने कहा कि देश के लिए यह मुश्किल समय है क्योंकि कई चुनौतियां एक साथ सामने आ गई हैं। कुछ बाहरी ताकते हैं जो पाकिस्तान को कमजोर करने की साजिश रच रही हैं। ऐसे में सेना की दोहरी जिम्मेदारी हो गई है। उसे सरहदों की हिफाजत करने के साथ ही देश के अंदरुनी हालातों पर भी नजर रखनी है। यदि सेना के सामने कोई चुनौती आती है तो वो उससे निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं।
एलओसी पर जारी है तनाव
पाकिस्तान ने शनिवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तानी सेना ने हाल के दिनों में गोलीबारी की आड़ में घुसपैठ की कोशिशें तेज कर दी हैं। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।