फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   safety breach: without seat journey of seven passengers in pakistan airlines

पाक एयरलाइंस ने 7 यात्रियों को बिना सीट के कराई हवाई यात्रा

Sat, 25 Feb 2017 03:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
safety breach: without seat journey of seven passengers in pakistan airlines
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस में यात्रियों की सुरक्षा को दरकिनार करते हुए तीन घंटे तक फ्लाइट के भीतर सात पैसेंजर्स को खड़े रखा। कराची से मदीना की फ्लाइट PK-743 में ये घटना 20 जनवरी को हुई थी।

विज्ञापन


लेकिन पाकिस्तान इंटरनेशनल की इस लापरवाही का खुलासा अब जाकर हुआ है। पाकिस्तान के अखबार डॉन की खबर के मुताबिक ऐसा लगता है कि पीआईए ने घटना को हल्के में लेते हुए कर्मचारियों पर कार्वाई करने से बचने की कोशिश की।
विज्ञापन


अखबार ने लिखा है कि पहले पायलट, एयरलाइंस स्टाफ, एयर होस्टेस सभी एक-दूसरे पर दोष मढ़ते रहे। हालांकि एविएशन रेगुलेटर और सिविल एविएशन अथॉरिटी ने भी यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली इस चूक पर कर्मचारियों के खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पायलट बोला- पैसेंजर्स को एडजस्ट करो

safety breach: without seat journey of seven passengers in pakistan airlines

पीआईए के प्रवक्ता भी मामले पर टिप्पणी करने से बचते दिखे। उन्होंने कहा कि घटना की अभी जांच की जा रही है। अगर कोई भी व्यक्ति मामले में दोषी पाया जाता है तो कंपनी के नियमों के तहत उस पर कार्रवाई की जाएगी।

बोइंग 777 विमान में यात्रियों के बैठने की क्षमता 409 यात्रियों की है जिसमें जम्प सीट भी शामिल है। लेकिन पीके-743 में 416 यात्रियों ने कराची से मदीना की यात्रा की। सूत्र बताते हैं कि ये बड़ी सुरक्षा चूक है। आपातकालीन स्थिति में बिना सीट के यात्रा कर रहे यात्रियों के पास ऑक्सीजन मास्क तक की सुविधा मुहैया नहीं थी।

बिना सीट के पैसेंजर्स को कंप्यूटर के बजाए हाथ से लिखे गए बोर्डिंग पास मुहैया कराए गए। यहां तक कि कम्प्यूटर जनरेटिड लिस्ट में भी इन यात्रियों का नाम नहीं था। सूत्र के मुताबिक एयरहोस्टेस ने कैप्टन को जानकारी दी तो कैप्टन ने काह कि एयरक्राफ्ट टैक्सी है इसलिए उन पैसेंजर्स को एडजस्ट करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed