{"_id":"5a5ae4334f1c1ba73f8b4bc8","slug":"pakistani-court-issued-notice-to-pak-pm-shahid-khaqan-abbasi-for-anti-judiciary-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के PM को कोर्ट का नोटिस, ज्यूडिशियरी पर दिया था विवादित बयान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान के PM को कोर्ट का नोटिस, ज्यूडिशियरी पर दिया था विवादित बयान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना और सरकार के बीच विवादों को लेकर अक्सर खबरों में रहने वाले पाकिस्तान में न्यायिक व्यवस्था के भी बिगड़ने के आसार दिखने लगे हैं। पाकिस्तान के एक कोर्ट की ओर से वहां के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
उन पर न्यायिक व्यवस्था के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है और उन्हें जल्द इस पर जवाब देने के लिए कहा गया है। दरअसल, पनामा पेपर्स को लेकर अब्बासी की ओर से बयान दिया गया था, इस पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट में एक याचिका फाइल की गई।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई कर रहे जज शाहीद करीम से याचिकाकर्ता और वकील अजहर सिद्दकी ने कहा कि इस तरह के विवादित बयानों से न्यायिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगते हैं। सिद्दकी ने कहा कि इससे पहले पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरीयम की ओर से भी शीर्ष अदालत के फैसले पर विवादित बयान दिए गए। अब पीएम अब्बासी की ओर से भी कोर्ट के फैसले के खिलाफ बयान दिया गया है।
विज्ञापन