{"_id":"5913e6934f1c1b203485108b","slug":"kulbhushan-jadhav-s-death-sentence-case-s-international-shift-may-help-sharif-one-up-pakistan-army","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाधव की फांसी पर रोक ने शरीफ को दिया मौका, पाक सेना पर कस सकते हैं लगाम","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
जाधव की फांसी पर रोक ने शरीफ को दिया मौका, पाक सेना पर कस सकते हैं लगाम
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Thu, 18 May 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ और जनरल बाजवा
- फोटो : Daily Mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय द्वारा पाकिस्तान सेना के कुलभूषण जाधव का सुनाई गई मौत की सजा पर रोक का आदेश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। शरीफ इस मौके का फायदा उठाकर कूटनीति के स्तर पर कुछ कदम उठा सकते हैं। न्यायालय के फैसले से पाकिस्तान काफी दबाव में है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पाकिस्तान आर्मी पर पड़ता दिखाई दे रहा है।
जासूसी के केस में जाधव की फांसी पर रोक के बाद पाक सेना के हाथ कुछ हद तक बंध गए हैं। हालांकि, पाकिस्तान की किसी भी राजनैतिक पार्टी ने इस फैसले का विरोध नहीं किया है। यह साफ है कि शरीफ और सरकार इस फैसले में सेना के साथ ही है। साथ ही पाकिस्तान आर्मी के रवैये औऱ गुप्त आर्मी कोर्ट में उसकी सुनवाई के बाद शरीफ के पास ज्यादा विकल्प बचे भी नहीं हैं। मगर, अब इटरनेशनल कोर्ट ने आदेश ने आदेश के बाद पाक सरकार को एक मौका जरूर मिला है, जहां वो यह स्पष्ट कर सकता है कि यदि यह सजा दी जाती है तो, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसे बड़ा झटका लगेगा।

नवाज शरीफ
इस जिरह को इतना हल्का भी नहीं लिया जा सकता, क्योंकि पाकिस्तान में कुछ 'लोग' भी मानेंगी की सेना के इस तरह के भारी-भरकम फैसले से मुल्क की छवि पर बट्ट लगेगा। भारत के फैसले से साफ है कि यह सरकार की प्राथमिकता है और भारत सोमवार को पूरी तैयारी और अच्छे होमवर्क के साथ कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा। इसके अलावा नवाज शरीफ खुद भारत के साथ बातचीत के पक्ष में हैं और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले ने उसे राहत की एक सांस दी है।
जनरल कमर बाजवा की प्रमुखता में पाकिस्तान की सेना में जाधव को फांसी देने की जल्दबाजी नजर आ रही है। हाल ही में भारतीय सैनिकों के सिर कलम करने के बाद जाधव की सजा पर अमल करना पाकिस्तान के लिए बातचीत के और दरवाजे बंद कर देगा। यदि शरीफ वाकई अपने पद और पावर का इस्तेमाल कर जाधव की फांसी पर रोक लगाने में सफल होते हैं, तो इससे पाकिस्तान की सेना का दबाव कम होगा। साथ ही इसका असर, घाटी में बढ़ रही घटनाओं पर भी पड़ सकता है।