फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Kulbhushan Jadhav Case: Pakistan receives India written pleadings to International Court of Justice

कुलभूषण जाधव केसः भारत की अपील का जवाब ढूंढने में जुटा पाक

Sat, 16 Sep 2017 04:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 16 Sep 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
Kulbhushan Jadhav Case: Pakistan receives India written pleadings to International Court of Justice
भारतीय नौसेना में अधिकारी रह चुके कुलभूषण जाधव को पाक द्वारा जासूस बताकर गिरफ्तार करने के मामले में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भारत द्वारा दी गई अपील की प्रति पाकिस्तान को मिल चुकी है।
विज्ञापन


पाकिस्तान इन अपील पर अपना कानूनी पक्ष मजबूत करने में जुट गया है और जल्द ही आईसीजे में अपना जवाब दाखिल करेगा।
विज्ञापन


पाक अखबार द नेशन ने विदेश मंत्रालय के हवाले  से जारी बयान में कहा है कि पाकिस्तान ने भारत द्वारा अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) में दी गई अपील पर अपनी पूरी ताकत झोंकने की ठानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उसने अटार्नी जनरल अश्तर औसफ के नेतृत्व में वकीलों और विशेषज्ञों की एक पूरी टीम बना दी है।

पाक विशेषज्ञ चाहते हैं कि पिछली बार जिस तरह से आईसीजे में जाधव मामले पर हुई बहस में भारत के आगे पाकिस्तान बुरी तरह से बौना साबित हुआ था, इस बार वह किसी भी तरह से सही कानूनी दस्तावेज तैयार करे।

इस साल मई में आईसीजे ने पाक जेल में बंद कुलदीप जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगा दी है और पाकिस्तान चाहता है कि किसी भी तरह से यह फांसी अब न रोकी जा सके।

पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि आईसीजे द्वारा शुरू की गई जाधव मामले की सुनवाई पर हम जल्द ही अपना जवाबी मेमोरियल दायर करेंगे।

भारत ने आरोप लगाया है कि जाधव की गिरफ्तारी के बाद भारत को इसकी सूचना देने में पाक ने काफी समय लगाया और मीडिया के द्वारा उसे इसकी जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed