पाकिस्तान ने बैन किए भारतीय चैनल, केबल ऑपरेटरों को सख्त हिदायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से एक के बाद एक बौखलाहट सामने आ रही है। अब पाकिस्तान की इलैक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने मुल्क में भारतीय चैनलों को बैन कर दिया है। अथॉरिटी की तरफ से आज यानी एक अक्टूबर से ही फैसले पर अमल करने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि जो केबल ऑपरेटर अथॉरिटी के आदेश की अवेहलना करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पाकिस्तान में भारतीय चैनलों के बैन की खबर समाचार एजेंसी एएनआई ने भी ट्वीट कर दी है।
इससे पहले थिएटर मालिकों के एक ग्रुप ने पाकिस्तान में हिंदी फिल्में (बॉलीवुड फिल्में) न दिखाने का ऐलान किया था। सिनेमा चैन सिनेपैक्स और अन्य ने अपना रुख साफ नहीं किया था।
PEMRA warns that strict action would be taken as per law after Oct 15 if TV channels & distribution networks failed to follow directions.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) October 1, 2016
भारत को देखते हुए पाक ने उठाया कदम
पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में हिंदी फिल्मों की डीवीडी और टीवी प्रोग्राम बैन करने की मांग उठी थी।
कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की इलैक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने यह फैसला इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के उस फैसले को देखते हुए लिया है, जिसमें कहा गया था कि भारत में पाक कलाकारों और तकनीशियनों को काम नहीं करने दिया जाएगा।
जी के चेयरमैन सुभाष चंद्रा गोयल ने अपने जिंदगी चैनल से पाकिस्तानी धारावाहिकों को हटा लिया था। चैनल पर पाकिस्तान के कुछ धारावाहित बेहद सफल चल रहे थे, जिनमें ''जिंदगी गुलजार है'' और ''हमसफर'' आदि के नाम शामिल थे।