फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   court has issued non bailable arrest warrants against Nawaz Sharif children and son in law

नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ीं, बच्चों और दामाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Mon, 02 Oct 2017 12:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 02 Oct 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
court has issued non bailable arrest warrants against Nawaz Sharif children and son in law
नवाज शरीफ

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जवाबदेही कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बच्चों और दामाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। 

विज्ञापन

 


पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जवाबदेही कोर्ट ने नवाज शरीफ पर अभियोग की कार्यवाही को 9 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछली बार मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शरीफ के बेटे हुसैन, हसन, बेटी मरियम और दामाद सफदर को पेश होने का आदेश दिया था।आपको बता दें कि पनामा पेपर्स घोटाले में दोषी पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने न्यायपालिका की आलोचना की थी क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में अयोग्य घोषित किया गया था। अभियोजन पक्ष पनामा पत्रों के भ्रष्टाचार घोटाले में उनके या परिवार के खिलाफ कोई भी आरोप साबित करने में विफल हो गया था।

पढ़ें: नवाज शरीफ 3 अक्टूबर को दोबारा संभाल सकते हैं पीएमएल-एन पार्टी की कमान

67 वर्षीय शरीफ की टिप्पणी के बाद अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने के लिए पहली बार प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद इस मामले में 2 अक्टूबर को शरीफ पर चार्ज लगाने का फैसला किया था। जवाबदेही न्यायालय के अनुसार शरीफ ने कहा था कि उन्हें पनामा पेपर्स मामले में निशाना बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed