{"_id":"58abedb74f1c1b1053b23b90","slug":"bomb-blast-in-pakistani-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में कोर्ट के बाहर ब्लास्ट, 6 की मौत, तीन आतंकी भी ढेर ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में कोर्ट के बाहर ब्लास्ट, 6 की मौत, तीन आतंकी भी ढेर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Feb 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : The Dawn
पाकिस्तान में तीन दिन पहले दरगाह पर हुए आत्मघाती हमले से पड़ोसी मुल्क अभी तक उबर भी नहीं पाया था कि मंगलवार को फिर कोर्ट परिसर में एक के बाद एक हुए कई धमाकों से लोग दहल उठे। हमले में एक वकील सहित 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार यह बम धमाके खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के चारसड्डा जिले की एक स्थानीय अदालत में हुए। एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को कोर्ट के अंदर विस्फोट से उड़ा दिया। एक अन्य हमलावर को पुलिस ने मौके पर ही मार गिराया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आतंकवादियों के हमले में एक वकील सहित 6 लोगों की मौत हो गई जबकि दस से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि कोर्ट परिसर में घुसते ही हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और तीन हैंड ग्रेनेड भी फेंके। मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियो को मौके पर ही मार गिराया। पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है और अन्य आतंकियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कोर्ट के मेन गेट में घुसते ही आतंकियों ने शुरू की फायरिंग
जानकारी के अनुसार तीन आतंकवादी मेन गेट से कोर्ट परिसर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और हैंड ग्रेनेड फेंके।
इसके बाद पुलिस और वहां मौजूद सुरक्षाबलों के जवानों ने आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की फायरिंग में एक हमलावर की गेट पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कोर्ट परिसर में घुसने में सफल रहा। लेकिन अंदर घुसने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने उसे मार गिराया। वहीं तीसरे हमलावर की मौत साथ लाए विस्फोट में धमाका होने से हो गई।
जानकारी के अनुसार चारसड्डा प्रांत की राजधानी पेशावर से मात्र 40 मिनट की दूरी पर है। कुछ दिन पहले ही आतंकवादियों ने सिंध प्रांत में लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह को निशाना बनाया था, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत हमेशा दहशतगर्दों के निशाने पर रहा है, पिछले साल मार्च में हुए एक आतंकवादी हमले में 17 लोगों की मौत हो गई थी।