{"_id":"5a6f99c84f1c1ba5268b736c","slug":"8-million-pakistanis-living-in-foreign-countries-will-be-able-to-vote-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों में रहने वाले 80 लाख पाकिस्तानी भी कर सकेंगे जल्द मतदान ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
विदेशों में रहने वाले 80 लाख पाकिस्तानी भी कर सकेंगे जल्द मतदान
एजेंसी, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Updated Tue, 30 Jan 2018 03:31 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय डाटाबेस और पंजीकरण प्राधिकरण (एनएडीआरए) के अध्यक्ष उस्मान मोबिन ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अप्रैल में होने वाले आगामी आम चुनाव के लिए एक नया सॉफ्टवेयर का टेस्ट सफल रहा तो विदेशों में रहने वाले तकरीबन 80 लाख पाकिस्तानी भी आगामी आम चुनाव में मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
मोबिन ने शीर्ष अदालत को यह भी बताया कि इस मसले पर पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) से विस्तार से चर्चा हुई है। सॉफटवेयर विकसित करने का काम जारी है। मॉक एलेक्सन में इसका प्रायोगिक आधार पर टेस्ट किया जा सकता है और यह अप्रैल की शुरुआत तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
पाक सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार की तीन सदस्यीय पीठ 5 जनवरी को स्वीकृत इस मसले पर संयुक्त रूप से 16 अर्जियों पर सुनवाई की। इस मौके पर चीफ जस्टिस निसार ने कहा कि पाकिस्तान में आगामी आम चुनाव जुलाई में होने है और एनएडीआरए अध्यक्ष ने एक अच्छी खबर दी है। उन्होंने बहुत उचित 10 हफ्ते की समय सीमा दी है।
विज्ञापन