{"_id":"60b5494b8ebc3e0bfb7143ab","slug":"pakistan-youth-drowned-in-jhelum-river-while-making-tiktok-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी से खिलवाड़: पाकिस्तान में टिकटॉक वीडियो बनाते वक्त झेलम नदी में डूबा युवक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जिंदगी से खिलवाड़: पाकिस्तान में टिकटॉक वीडियो बनाते वक्त झेलम नदी में डूबा युवक
Tue, 01 Jun 2021 02:08 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, रावलपिंडी/लाहौर
एजेंसी, रावलपिंडी/लाहौर
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:08 AM IST
सार
पाकिस्तान के एक युवक को ऑनलाइन प्लेटफार्म टिकटॉक के लिए वीडियो बनाना पड़ गया भारी, झेलम नदी में डूबने से हुई मौत
विज्ञापन
टिकटॉक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में ऑन लाइन प्लेटफार्म टिकटॉक के लिए एक वीडियो की शूटिंग के दौरान पंजाब प्रांत की झेलम नदी में एक 25 साल का युवक डूबकर मर गया। डॉन अखबार के मुताबिक मृतक शेख अली और उसके दोस्त ने नेकोकारा में एक जगह से नदी में कूदने का फैसला लिया जबकि तीसरा दोस्त उनकी कलाबाजी को शूट करने में जुटा रहा।
विज्ञापन
अली के साथ नदी में कूदा दोस्त तैरना जानता था और नदी के बाहर निकल आया जबकि शेख की मौत हो गई। डेली टाइम्स अखबार ने बताया कि बचाव गोताखोरों को अभी तक उसका शव नहीं मिला है।
विज्ञापन
बता दें कि टिकटॉक पाकिस्तान में लोकप्रिय है। खतरनाक वीडियो बनाते हुए अभी तक सैकड़ों युवकों की जान जा चुकी है। हाल ही में 20 मई को एक 19 वर्षीय पाकिस्तानी हमीदुल्लाह ने टिकटॉक के लिए वीडियो फिल्माते वक्त पिस्टल से खुद को शूट करने की कोशिश की, लेकिन उसे नहीं पता था कि पिस्टल में गोली है। इस हादसे में वह भी मारा जा चुका है। वह सिर्फ अभिनय करके इस सीन को सोशल मीडिया पर डालना चाहता था, लेकिन गोली चल गई। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में हुई थी।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले वर्ष अक्तूबर में पाकिस्तान सरकार ने अश्लीलता और अशोभनीय कंटेंट का उदाहरण देते हुए टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन कंपनी से आश्वासन मिलने के बाद इसके अगले महीने प्रतिबंध हटा लिया गया था।
नदी में गिरी जीप, 9 की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक जीप के यारखून नदी में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। यह घटना एक पुल पर हुई। जीप में चालक समेत 11 लोग सवार थे। डॉन अखबार के मुताबिक, जीप की छत पर क्षमता से अधिक सामान लदा हुआ था और हो सकता है कि इसी वजह से पुल पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरा। दो व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।