फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan will hand over 20 fishermen of Andhra Pradesh to India today

आंध्र प्रदेश के 20 मछुआरों को आज भारत को सौंपेगा पाकिस्तान

Mon, 06 Jan 2020 02:36 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 06 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Pakistan will hand over 20 fishermen of Andhra Pradesh to India today
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान 20 मछुआरों को सोमवार को भारतीय अधिकारियों को सौंपेगा। ये सभी मछुआरे आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर पाकिस्तानी जल क्षेत्र के उल्लंघन पर नवंबर 2018 में समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने इन मछुआरों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ये सभी लाहौर की मालिर जिला जेल में बंद थे। इन सभी को रविवार को दोपहर 3.30 बजे जेल से रिहा किया गया। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जेल अधिकारियों ने इन मछुआरों को लाहौर स्थित गैर सरकारी एनजीओ ईधी फाउंडेशन के सुपुर्द किया। अब ये सभी सोमवार को कराची के कैंट स्टेशन से रवाना होंगे और वाघा बार्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंपे जाएंगे। पिछले साल पाकिस्तान ने 360 भारतीय मछुआरों को छोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed