फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan will fight till end said Imran Khan in interview

इमरान ने कबूला: भारत के साथ कभी युद्ध नहीं जीत सकता पाकिस्तान, लेकिन अंत तक लड़ेंगे

Sun, 15 Sep 2019 09:40 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 15 Sep 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
Pakistan will fight till end said Imran Khan in interview
इमरान खान - फोटो : File

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान कभी युद्ध का राग अलाप रहा है तो कभी परमाणु बम की बात कर रहा है। अब एक बार फिर प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुछ ऐसा ही बयान दिया है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि पाकिस्तान भारत के साथ पारंपरिक युद्ध में हार सकता है। उन्होंने इशारों में दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध की संभावना जताई है। 

विज्ञापन

अंत तक लड़ेगा पाकिस्तान

खान ने कहा कि पारंपरिक युद्ध को हारने की स्थिति में एक देश के पास दो विकल्प होते हैं। एक तो ये कि वो सरेंडर कर दे और दूसरा ये कि वो अंत तक लड़े। पाकिस्तान अंत तक लड़ेगा, यही वजह है कि जब परमाणु शक्ति से संपन्न देश लड़ेंगे तो इसके नतीजे भी अपनी ही होंगे। 

विज्ञापन

नहीं सुलझती युद्ध की समस्या

अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि वह शांतिवादी हैं। इमरान ने कहा, "मैं हमेशा से युद्ध के खिलाफ रहा हूं। मेरा ये मानना है कि इससे कोई समस्या नहीं सुलझती। चाहे फिर आप वियतनाम की लड़ाई की बात करें या फिर इराक की लड़ाई देख लीजिए। युद्ध के साथ कुछ अन्य समस्याएं जरूर खड़ी हो गईं, जो उन समस्याओं से बड़ी हैं, जिसके लिए युद्ध लड़ा गया था।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी भी परमाणु युद्ध नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed