फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan villagers allege fraud in distribution of free flour

Pakistan: दाने-दाने का मोहताज पाकिस्तान, फ्री राशन बांटने में हो रही धोखाधड़ी, ग्रामीणों ने लगाया आरोप

Thu, 06 Apr 2023 12:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकिस्तान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकिस्तान Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 06 Apr 2023 12:32 PM IST
सार

जुल्लो गांव परिषद के मौलाना वकार अहमद ने कहा कि कुछ लोग जिला प्रशासन के आटा वितरकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसकी वजह से गांव के 400 परिवारों को उनका राशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि जब लोग अपने हक का राशन लेने पहुंचे तो वहां मौजूद आटा वितरकों ने यह करकर मना कर दिया कि उनके बैग पहले ही ले जाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Pakistan villagers allege fraud in distribution of free flour
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के मनसेहरा गांव के लोगों ने प्रशासन पर फ्री में राशन बांटने के दौरान धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।  ग्रामीणों का कहना है कि सरकार जरूरतमंद परिवारों के लिए आटे को मुफ्त में बंटवाती है, लेकिन कुछ लोग गलत तरीके से इसे बांट रहे हैं। 

विज्ञापन

400 परिवारों के लोगों को नहीं मिल रहा आटा

जुल्लो गांव परिषद के मौलाना वकार अहमद ने कहा कि कुछ लोग जिला प्रशासन के आटा वितरकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसकी वजह से गांव के 400 परिवारों को उनका राशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि जब लोग अपने हक का राशन लेने पहुंचे तो वहां मौजूद आटा वितरकों ने यह करकर मना कर दिया कि उनके बैग पहले ही ले जाए जा चुके हैं। अहमद ने कहा कि जुल्लो, बोहराज, बसुंद और आसपास के इलाकों में ज्यादातर लोगों को उनका राशन नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन

एक अप्रैल को हुई थी भगदड़ की घटना

गौरतलब है, इससे पहले एक अप्रैल को पाकिस्तान के कराची में फ्री राशन को लेकर भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में मरने वालों की संख्या 12 बताई गई थी। इसमें 9 महिलाएं शामिल थीं। दरअसल, पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कराची के नॉरिस चौरंगी में रंगाई कारखाने में गरीबों को फ्री का राशन बांटा जा रहा था। इसी दौरान भगदड़ मच गई थी। इसमें दर्जन भर लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed