फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan updates forces killed 17 terrorists in Khyber Pakhtunkhwa; JIT formed in Karachi airport attack

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने 17 आतंकियों को मार गिराया; कराची हवाईअड्डे पर हमले में JIT गठित

Sat, 30 Nov 2024 12:51 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खैबर पख्तूनख्वा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खैबर पख्तूनख्वा Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 30 Nov 2024 12:51 PM IST
विज्ञापन
Pakistan updates forces killed 17 terrorists in Khyber Pakhtunkhwa; JIT formed in Karachi airport attack
पाकिस्तान न्यूज अपडेट - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत लंबे समय से आतंकियों और सुरक्षाबलो के बीच में जंग का मैदान बना है। इस बीच, सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को वहां आतंकियों ने के खिलाफ दो बड़े अभियान चलाए। इन दोनों हमलों में कुल सत्रह आतंकी ढेर किए गए हैं। वहीं, कराची हवाईअड्डे पर हमले के मामले में सिंध सरकार ने 2 संदिग्धों की जांच के लिए पूछताछ दल गठित किया है। इन संदिग्धों ने पिछले महीने कराची हवाई अड्डे के पास एक चीनी काफिले पर आत्मघाती हमले में कथित तौर पर मदद की थी।

विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मारे गए 17 आतंकी
सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को दो अलग-अलग अभियानों में सत्रह आतंकवादी मारे गए। दरअसल, सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन बन्नू और उत्तरी वजीरिस्तान जिलों में आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इन दोनों अभियानों में उनके ठिकानों को निशाना बनाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बन्नू जिले के बाका खेल इलाके में, हाफिज गुलबहादुर समूह से जुड़े 12 आतंकवादियों को हेलिकॉप्टरों ने उनके परिसर पर हमला कर मार गिराया। वहीं, दूसरा ऑपरेशन उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली के हासो खेल इलाके में चलाया गया। इसमें पांच आतंकवादी मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद हुए हथियार
सूत्रों ने यह भी बताया कि आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकियों की तस्वीरें भी जारी कीं हैं। 

कराची हवाईअड्डे पर हमला मामले में पूछताछ दल गठित 
वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के अधिकारियों ने दो संदिग्धों की जांच के लिए एक संयुक्त पूछताछ दल (जेआईटी) का गठन किया है। इन दोनों संदिग्धों ने पिछले महीने अक्तूबर में कराची हवाई अड्डे के पास एक चीनी काफिले पर आत्मघाती हमले में कथित तौर पर मदद की थी। 

गौरतलब है कि 6 अक्तूबर को हुए आत्मघाती हमले में दो चीनी इंजीनियरों और एक पाकिस्तानी नागरिक की जान चली गई थी। इसके बाद से पाकिस्तान और चीन के बीच संबंधों में तनाव आ गया। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।  पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद बीएलए के नेताओं और अन्य के खिलाफ पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed