फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Update Islamabad Balochistan Crime Politics Polio Virus News In Hindi

Pakistan Updates: बलूचिस्तान में बम विस्फोट, नौ की मौत; इस्लामाबाद में पोलियो के दूसरे मामले की पुष्टि

Fri, 14 Feb 2025 01:56 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 01:56 PM IST
सार

बलूचिस्तान के हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुआ, जब कोयला खनिकों को ले जा रहा एक मिनी ट्रक सड़क किनारे बम की चपेट में आ गया। विस्फोट के कारण मौके पर ही नौ लोगों की मौत हो गई। दूसरी और पाकिस्तानी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान ने पोलियो के दूसरे मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Pakistan Update Islamabad Balochistan Crime Politics Polio Virus News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान की प्रमुख खबरों पर नजर दें तो एक तरफ कोयला खनिकों को ले जा रहे वाहन के बम के चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई, वहीं सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तो दूसरी ओर पोलियो वायरस जैसी घातक बीमारी से जुझ रहे पाकिस्तान में इस वायरस के दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। ये दूसरा मामला बुधवार को सामने आया है। 
विज्ञापन


पहले बात बम विस्फोट की
खबर है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक भीषण बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह विस्फोट बलूचिस्तान के हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुआ, जब कोयला खनिकों को ले जा रहा एक मिनी ट्रक सड़क किनारे बम की चपेट में आ गया। विस्फोट के कारण मौके पर ही नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि घायल खनिकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी
मामले में हरनाई के डिप्टी कमिश्नर हजरत वली काकर ने बताया कि यह विस्फोट एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (एलईडी) के कारण हुआ, जिसे सड़क किनारे रखा गया था। पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलूचिस्तान सरकार ने जताया दुख
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रैंड ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि जांच जारी है। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अतीत में ऐसी घटनाओं के लिए प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है।

पाकिस्तान में पोलियो के दूसरे मामले की पुष्टि
पाकिस्तान इन दिनों पोलियो वायरस जैसे बड़ें संघर्ष से जुझ रहा है। इसी बीच पाकिस्तान में इस वायरस के दूसरे मामले की पुष्टि होने के बाद देश में डर का महौल है। मामले में इस्लामाबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान की क्षेत्रीय संदर्भ प्रयोगशाला ने पुष्टि की है कि सिंध के बादिन जिले में जंगली पोलियो वायरस टाइप 1 (WPV1) का नया संक्रमण पाया गया है। इससे पहले इस साल का पहला मामला दक्षिण खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) के डेरा इस्माइल खान जिले से रिपोर्ट हुआ था। बता दें कि 2024 में पाकिस्तान में पोलियो के कुल 74 मामले सामने आए हैं, जिनमें 27 बलूचिस्तान, 22 केपी, 23 सिंध, और पंजाब और इस्लामाबाद से एक-एक मामला शामिल है।

पाकिस्तान में पोलियो अभियान
यह नया मामला 2025 के पहले पोलियो अभियान के बाद सामने आया है, जो 3 से 9 फरवरी तक चलाया गया था। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान ने 99 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया और 45 मिलियन से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया गया।

गौरतलब है कि पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान ही ऐसे देश हैं जहां अभी भी पोलियो फैल रहा है। पोलियो को खत्म करने में विफलता का एक कारण कुछ इस्लामिक समूहों का विरोध है, जो पोलियो रोधी टीके को मुसलमानों की नसबंदी करने की साजिश मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed