फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Unknown people attacked hundre year old Hindu temple in Rawalpindi, case registered

पाकिस्तान : रावलपिंडी में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, मामला दर्ज

Mon, 29 Mar 2021 01:25 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 29 Mar 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
Pakistan: Unknown people attacked hundre year old Hindu temple in Rawalpindi, case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदूओं के मंदिर को निशाना बनाने की एक और खबर सामने आई है। रावलपिंडी शहर में  सौ साल से भी ज्यादा पुराने एक हिंदू मंदिर पर अज्ञात लोगों के एक समूह ने हमला किया है। इस घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंदिर के नवीकरण का काम चल रहा है। शिकायत के मुताबिक, शहर के पुराना किला इलाके में शनिवार को शाम करीब साढ़े सात बजे 10 से 15 लोगों के एक समूह ने मंदिर पर हमला किया। इस दौरान हमलावरों ने मंदिर की ऊपरी मंजिल के मुख्य द्वार तथा एक अन्य दरवाजे के साथ-साथ सीढ़ियां तोड़ दीं।
विज्ञापन


'डॉन' समाचार पत्र की खबर के मुताबिक इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) उत्तरी जोन के सुरक्षा अधिकारी सैयद रजा अब्बास जैदी ने रावलपिंडी के बन्नी थाने में शिकायत दी, जिसमें बताया गया है कि पिछले एक महीने से मंदिर के निर्माण और नवीनीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में पुलिस को बताया गया है कि मंदिर के सामने कुछ अतिक्रमण किया गया था, जिसे 24 मार्च को हटा दिया गया था। मंदिर में धार्मिक गतिविधियां शुरू नहीं हुई हैं और न ही वहां पूजा के लिए कोई मूर्ति रखी गई है।

शिकायतकर्ताओं ने मंदिर और उसकी पवित्रता को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले, अतिक्रमण करने वालों ने मंदिर के आसपास दुकानें और पटरियां बनाकर काफी लंबे समय से कब्जा कर रखा था।

जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से हाल ही में सभी तरह का अतिक्रमण हटा दिया। मंदिर को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के बाद नवीनीकरण का काम शुरू हुआ था। इस बीच, मंदिर के प्रशासक ओम प्रकाश ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही रावलपिंडी के पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और हालात काबू में किया। 


वहीं 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के अनुसार प्रकाश ने कहा कि पुलिस मंदिर के साथ-साथ उनके घर के बाहर भी तैनात है। हालांकि उन्होंने कहा कि मंदिर में होली का जश्न नहीं मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed