फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: two men thrash sister with hammer, helmet in Peshawar for asking for share in inheritance, both arrested in Peshawar

शर्मनाक: बहन ने संपत्ति में मांगा हिस्सा, भाइयों ने हथौड़ा और हेलमेट से की पिटाई, यहां देखें खौफनाक वीडियो

Tue, 06 Jul 2021 09:53 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 06 Jul 2021 09:53 AM IST
सार

पेशावर में बहन ने अपने पिता की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा, तो भाइयोंं ने अपनी बहन को हथौड़े और हेलमेट से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होन के बाद दोनों आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Pakistan: two men thrash sister with hammer, helmet in Peshawar for asking for share in inheritance, both arrested in Peshawar
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के पेशावर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। पेशावर में बहन ने अपने पिता की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा, तो भाइयोंं ने अपनी बहन को हथौड़े और हेलमेट से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होन के बाद दोनों आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अब्दुल हन्नान नाम के शख्स के दो बेटे (आफताब और अरशद) को अपनी बहन की पिटाई करते हुए दिखाया गया है। वायरल वीडियो के मुताबिक, जैसे ही बहन दरवाजा खोलती है, तो महिला के दोनों भाई उस पर हथौड़े और हेलमेट से मारना शुरू कर देते हैं। महिला जमीन पर गिर जाती है, उसके बाद भी उसको पीटते रहते हैं। पास में खड़ी एक बुजुर्ग महिला बचाने की कोशिश करती है, तो उसे गले से पकड़ धक्का मार देते हैं, जिससे बुजुर्ग फर्श पर गिर जाती है। बुजुर्ग महिला पीड़िता की मां बताई जा रही है। वीडियों में महिला और उसकी मां दर्द से कराह रही है। 
विज्ञापन

 

खैबर पख्तूनख्वा पुलिस ने पेशावर के अमीन कॉलोनी से दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। केपी पुलिस ने ट्वीट किया, "पूछताछ करने पर संदिग्धों आरोपितों ने पुष्टि की कि उन्होंने अपनी बहन (मिस्माह) को उसके पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगने के लिए पीटा था।"

 

पुलिस ने कहा कि महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच के बाद मामला दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2018 में पाकिस्तान को महिलाओं के लिए दुनिया का छठा सबसे खतरनाक देश बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed