फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Two lawmakers suspended for creating ruckus in President Zardari's address in Parliament

Pakistan: राष्ट्रपति जरदारी के अभिभाषण पर हंगामा, संसद में लगे 'गो जरदारी गो' के नारे; दो सांसद निलंबित

Sat, 20 Apr 2024 07:55 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 20 Apr 2024 07:55 AM IST
सार

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी गुरुवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। तभी उन्हें जोरदार विरोध और नारेबाजी का सामना करना पड़ा। हालांकि, राष्ट्रपति ने कुछ नहीं कहा और मुस्कुराते रहे। 

विज्ञापन
Pakistan: Two lawmakers suspended for creating ruckus in President Zardari's address in Parliament
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी - फोटो : फेसबुक/आसिफ अली जरदारी

विस्तार

पाकिस्तान में नई सरकार तो बन गई है, लेकिन विपक्ष लगातार इसका विरोध कर रहा है। गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि, अगले दिन यानी शुक्रवार को हंगामा करने के लिए दो सांसदों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को गुरुवार को उस समय जोरदार विरोध और नारेबाजी का सामना करना पड़ा, जब वह संसद के दोनों सदनों सीनेट और नेशनल असेंबली की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे।अधिकारियों ने नए संसदीय वर्ष की शुरुआत के मौके पर संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान संसद में हंगामा करने के लिए दो सांसदों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इन लोगों ने किया प्रदर्शन
बता दें, प्रदर्शन किसी और ने नहीं बल्कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सांसदों और सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) ने किया था। राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक ने सांसद जमशेद दस्ती और मुहम्मद इकबाल खान के खिलाफ कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्कुराते रहे राष्ट्रपति
बताया जा रहा कि हंगामा करने वालों में दर्जनों लोग शामिल थे। यह लोग राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान लगातार 'गो जरदारी गो' का नारा लगाते रहे। हालांकि, राष्ट्रपति ने कुछ भी नहीं कहा और मुस्कुराते रहे। 


अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया
नेशनल असेंबली ने शुक्रवार के सत्र में दो सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव अध्यक्ष सादिक के सामने रखा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। प्रस्ताव में कहा गया था कि जमशेद दस्ती और मोहम्मद इकबाल ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी भरे अंदाज में अध्यक्ष के मंच पर पहुंचे, जो अस्वीकार्य है। इस पर नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ने विधानसभा के मौजूदा सत्र से दोनों सांसदों की सदस्यता वापस लेने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed