फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan two armed groups between firing two killed and nine injured

Pakistan: कराची में सशस्त्र समूहों के बीच हिंसक झड़प, एक दूसरे पर चलाई गोलियां; दो की मौत, नौ घायल

Mon, 26 Aug 2024 03:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 03:29 AM IST
सार

घटना के बाद सिंध के गृह मंत्री जिया लंजर ने मामले का जायजा लिया और सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) व अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) से घटना पर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
Pakistan two armed groups between firing two killed and nine injured
पाकिस्तान में हिंसक झड़प (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान के कराची में रविवार को दो सशस्त्र समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी में करीब दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) में किया जा रहा है। वहीं, एक शव को अब्बासी शहीद अस्पताल और दूसरे को डॉ. रूथ पफाऊ सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद सिंध के गृह मंत्री जिया लंजर ने मामले का जायजा लिया और सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) व अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) से घटना पर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाने का निर्देश दिया है। वहीं, कराची के सहायक पुलिस महानिरीक्षक जावेद आलम ओधो ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और केंद्रीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मौके पर हैं।

विज्ञापन


घटना गोलीमार इलाके की है। कुछ आक्रोशित सदस्यों ने वाहनों में आग लगा दी और लासबेला से नाजिमाबाद की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों मार्गों को अवरुद्ध कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम डीआइजी इरफान बलूच ने कहा कि एक जुलूस की आवाजाही को लेकर सशस्त्र समूहों की आपस में हिंसक झड़प हुई है। 
विज्ञापन


सिंध के गृह मंत्री लंजर ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने या कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया। बाद में, पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग खोलने के बाद सड़कों पर यातायात फिर से शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले शनिवार को बलूचिस्तान के पिशिन जिले में एक विस्फोट के बाद दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई थी और दो पुलिसकर्मियों सहित 13 लोग घायल हो गए थे। सुरखाब चौक के पास मुख्य बाजार की घटना पुलिस अधिकारियों और चौकियों पर हमलों की श्रृंखला में नवीनतम है, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed