फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan train accident killed seven passengers karachi

Pakistan: पाकिस्तान में बड़ा हादसा, तीन बच्चों समेत सात लोगों की ट्रेन में जलकर दर्दनाक मौत

Thu, 27 Apr 2023 03:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 27 Apr 2023 03:11 PM IST
सार

रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही बोगी में आग लगी तो ट्रेन को टांडो मस्ती खान स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  

विज्ञापन
pakistan train accident killed seven passengers karachi
पाकिस्तान में ट्रेन हादसा। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में एक बड़ा हादसा सामने आया है। दरअसल पाकिस्तान की एक ट्रेन की बोगी में आग लग गई, जिसमें जलकर सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना सिंध प्रांत की है। ट्रेन में आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। हादसे की जांच की जा रही है। खबर के अनुसार, घटना बुधवार रात की है, जब कराची से लाहौर जा रही कराची एक्सप्रेस ट्रेन के एक बिजनेस क्लास कोच में आग लग गई।

विज्ञापन


उच्च स्तरीय जांच के आदेश
पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता मकसूद कुंडी ने बताया कि वह अभी भी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बोगी में आग कैसे लगी। आग लगने के बाद बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया। कुंडी ने बताया कि मरने वालों का आंकड़ा सात तक पहुंच गया है, जिनमें तीन बच्चे और एक महिला भी शामिल है। रेल मंत्रालय ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही बोगी में आग लगी तो ट्रेन को टांडो मस्ती खान स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  
विज्ञापन


पाकिस्तान में ट्रेन हादसों का लंबा इतिहास
पाकिस्तान में ट्रेन हादसों का लंबा इतिहास रहा है। इसकी वजह है कि पाकिस्तान में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पुराना है और ट्रैक सिस्टम भी अपग्रेड नहीं है। जिसकी वजह से वहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। साथ ही पाकिस्तान में गरीब लोग ट्रेन में सफर के दौरान खाना बनाने के लिए अपने साथ गैस स्टोव भी लेकर चलते हैं। इसकी वजह से भी पाकिस्तान में हादसे होते हैं। 2019 में भी ट्रेन में एक गैस स्टोव में विस्फोट के बाद आग लग गई थी, जिसमें 74 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed