{"_id":"65b8889e77b790946806c7c5","slug":"pakistan-to-issue-new-notes-to-combat-counterfeit-currencies-amid-crumbling-economy-news-and-updates-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बढ़ते आर्थिक संकट के बीच नए करेंसी नोट जारी करेगा पाकिस्तान, इस वजह से है परेशान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: बढ़ते आर्थिक संकट के बीच नए करेंसी नोट जारी करेगा पाकिस्तान, इस वजह से है परेशान
Tue, 30 Jan 2024 10:56 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:56 AM IST
सार
पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने कहा कि यह सारे बदलाव धीरे-धीरे किए जाएंगे ताकि पाकिस्तान की जनता को कोई समस्या न आए। उन्होंने कहा कि कुछ देशों में नोट बदलने के दौरान परेशानी देखी गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी करेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी मुद्रा की गिरती कीमत और खराब सरकारी नीतियों के चलते पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान अब नए करेंसी नोट जारी करेगा। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने एलान किया है कि वह जल्द ही नए नोट जारी करेगा, जिनमें सुरक्षा के फीचर्स पहले से काफी बेहतर होंगे।
बताया गया है कि पाकिस्तान इस वक्त नकदी संकट से जूझ रहा है। इसकी एक बड़ी वजह नकली नोट हैं, जिनका धड़ल्ले से उपयोग अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। पाकिस्तान के स्टेट बैंक के गवर्नर जमील अहमद ने कहा कि नए नोटों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा फीचर्स होंगे। साथ ही इनके डिजाइन में भी बदलाव कर इन्हें आधुनिक बनाया जाएगा।
गवर्नर ने कहा कि यह सारे बदलाव धीरे-धीरे किए जाएंगे ताकि पाकिस्तान की जनता को कोई समस्या न आए। उन्होंने कहा कि कुछ देशों में नोट बदलने के दौरान परेशानी देखी गई है।