फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Taliban commander Qari Saifullah Mehsud killed in Afghanistan

अफगानिस्तान में ढेर हुआ पाकिस्तान तालिबान का कमांडर कारी सैफुल्ला महसूद

Mon, 30 Dec 2019 10:50 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 30 Dec 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Taliban commander Qari Saifullah Mehsud killed in Afghanistan
कारी सैफुल्ला महसूद - फोटो : Twitter

अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का कमांडर कारी सैफुल्ला महसूद को मार गिराया गया है। बताया गया है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तानी तालिबान के कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी। टीटीपी ने अपने कमांडर के मारे जाने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


अनाडोलू न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार आतंकी संगठन टीटीपी के प्रवक्ता ने एक ऑडियो संदेश में कहा कि सैफुल्ला खोस्त प्रांत में गुलून शिविर के बाहर मारा गया है। प्रवक्ता ने दावा किया कि यह हमला हक्कानी नेटवर्क द्वारा किया गया था, क्योंकि उन्होंने कुछ दिन पहले इलाके में टीटीपी के हकीमुल्ला महसूद समूह से जुड़े तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।
विज्ञापन


टीटीपी की स्थापना 2007 में बैतुल्ला महसूद द्वारा की गई थी और वर्तमान में इसे चार गुटों में विभाजित किया गया है जिनमें स्वात समूह, मेहसूद समूह, बाजौर एजेंसी समूह और दर्रा आदम खेल समूह शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में हुई कई हमलों में आतंकी सैफुल्ला महसूद का हाथ रहा है, इसलिए वह पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा वांछित आतंकवादियों की सूची में भी शामिल था। एक ऑडियो संदेश में, महसूद ने दावा किया था कि उसके समूह ने इस साल 75 आतंकी हमले किए, जिनमें ज्यादातर खैबर पख्तूनख्वा के उत्तर और दक्षिण वजीरिस्तान जिलों में स्थानीय बुजुर्गों को निशाना बनाते हुए किया गया था। हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा इस दावे का सत्यापन और पुष्टि नहीं की गई।

विश्लेषकों ने कहा कि महसूद की मृत्यु टीटीपी के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि वह चारों गुटों को एकजुट करने का प्रयास कर रहा था। पेशावर के एक वरिष्ठ पत्रकार साबूर खट्टक ने कहा कि टीटीपी पहले ही कई समूहों में विभाजित हो चुका है और मेहसूद उन्हें सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था। दूसरा, वह सबसे सक्रिय आतंकवादी था और पाकिस्तान द्वारा कई आतंकवादी हमलों के लिए वांछित था। 


खट्टक ने बताया कि मेहसूद ने कराची में 2015 में हुए भयानक बस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में 45 लोग मारे गए थे। उन्होंने बताया कि 2016 में, टीटीपी कमांडर को अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना द्वारा गिरफ्तार किया गया था और उसे 14 महीने तक जेल में रखा गया था। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed