फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Suzuki Motor Company Limited raised price of Alto and bike

महंगाई से परेशान पाक को एक और झटका, सुजुकी ने बढ़ाई ऑल्टो और बाइक की कीमत

Thu, 03 Oct 2019 06:48 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Oct 2019 06:48 AM IST
सार

  • भारी आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहा है पाकिस्तान
  • ऑल्टो की कीमत पाकिस्तान सुजुकी ने दूसरी बार बढ़ाई है
  • 70 से 85 हजार रुपये तक बढ़ाई गई है ऑल्टो की कीमत

विज्ञापन
Pakistan Suzuki Motor Company Limited raised price of Alto and bike
सुजुकी ऑल्टो - फोटो : सुजुकी

विस्तार

पाक सुजुकी मोटर कंपनी लिमिटेड (पीएसएमसीएल) ने मंगलवार को ऑल्टो के दो संस्करणों और बाइक की कीमतों में इजाफा किया है। ऑल्टो की कीमत कंपनी ने दूसरी बार बढ़ाई है। ऑल्टो की कीमत जहां 70-85 हजार रुपये बढ़ाई गई है वहीं बाइक की कीमतें 6000 रुपये तक बढ़ी हैं। सुजुकी ने जून में ऑल्टो के निर्माण के साथ वीएक्सआर और ऑल्टो एजीएस मॉडल की घोषणा की थी। 

विज्ञापन


वीएक्सआर मॉडल की कीमत करीब 11.01 लाख और एजीएस मॉडल की कीमत 12.95 लाख रुपये रखी गई थी। एक अगस्त को कंपनी ने दोनों मॉडल की कीमत में क्रमश: 1,37,000 और 1,38,000 रुपये का इजाफा किया था। अब वीआरएक्स और एजीएस मॉडल की बिक्री क्रमश: 13.08 लाख रुपये और 15.18 लाख रुपये में हो रही है।
विज्ञापन


अपने अधिकृत डीलरों को जारी किए गए सर्कुलर में कंपनी ने कीमतें बढ़ाने के किसी कारण का उल्लेख नहीं किया है। हालांकि, इसमें कहा गया है कि पुराने लंबित ऑर्डर, जिनका अग्रिम आंशिक भुगतान हो चुका है, ऐसे ऑर्डर जिनमें ग्राहक नियत समय के भीतर शेष भुगतान करने में विफल रहा हो, उन पर नई कीमतें लागू नहीं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई की मार से परेशान है पाकिस्तान

भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए अक्तूबर की शुरुआत ही काफी भारी पड़ी है। महीने की शुरुआत में ही पाकिस्तान सरकार ने बिजली की कीमतें में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक बिजली की बढ़ी कीमतें सितंबर 2020 तक कम नहीं की जाएंगी। दूध की कीमत भी पाक में आसमान छू रही है। यहां दूध 140 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed