{"_id":"5ec66b157251c46cf010b026","slug":"pakistan-summoned-indian-diplomat-for-the-third-time-this-week-for-ceasefire-violations","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष विराम उल्लंघन: पाक ने एक हफ्ते में तीसरी बार भारतीय राजनयिक को किया तलब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संघर्ष विराम उल्लंघन: पाक ने एक हफ्ते में तीसरी बार भारतीय राजनयिक को किया तलब
Thu, 21 May 2020 05:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 21 May 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय बलों द्वारा संघर्षविराम के कथित उल्लंघन को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिये भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को बृहस्पतिवार को तलब किया। इस हफ्ते ऐसा तीसरी बार किया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने दावा किया कि बुधवार को चिरीकोट सेक्टर में भारतीय बलों द्वारा अंधाधुंध और बगैर उकसावे की गई गोलीबारी में 45 वर्षीय एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हालांकि, भारतीय थल सेना के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी से लगे दो सेक्टरों के अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की और गोले दागे, जिस पर भारतीय बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलीबारी और गोलाबारी किए जाने का यह लगातार पांचवां दिन था।
वहीं, यह लगातार दूसरे दिन और इस हफ्ते तीसरी बार है, जब भारतीय राजनयिक को पाकिस्तान ने तलब किया है। इससे पहले पाक विदेश कार्यालय ने भारतीय राजनयिक को सोमवार और बुधवार को तलब किया था।