फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan summoned Indian diplomat for alleged ceasefire violation by India

पाकिस्तान ने लगाया अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप, भारतीय राजनयिक को तलब किया

Mon, 13 Apr 2020 07:54 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 13 Apr 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistan summoned Indian diplomat for alleged ceasefire violation by India
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान ने सोमवार को भारतीय मिशन के प्रभारी गौरव अहलूवालिया को तलब किया और नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैनिकों द्वारा कथित तौर पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। पाकिस्तान के अनुसार इस घटना में एक नागरिक की मौत हो गई।

विज्ञापन


विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) जाहिद हफीज चौधरी ने अहलूवालिया को तलब किया और 12 अप्रैल को धुदनियाल, राखचिकरी, चिरिकोट और बरोह सेक्टरों में संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की।
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि धुदनियाल सेक्टर में दो साल के एक बच्चे की मौत हो गई और राखचिकरी और चिरिकोट सेक्टर में दो नागरिक घायल हो गए। चौधरी ने कहा कि सीमा पर तनाव बढ़ाकर भारत कश्मीर से ध्यान नहीं हटा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि भारतीय सेना नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा (डब्ल्यूबी) पर भारी हथियारों से नागरिक आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बना रही हैं और यह अब भी जारी है। चौधरी ने भारत से संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed