फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan submitted its compliance report to the Financial Action Force

पाकिस्तान ने वित्तीय कार्रवाई बल को सौंपी अपनी अनुपालन रिपोर्ट

Wed, 21 Aug 2019 06:55 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 21 Aug 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Pakistan submitted its compliance report to the Financial Action Force
प्रतीकात्मक तस्वीर

पाकिस्तान ने वित्तीय कार्रवाई बल (एफएटीएफ) को अपनी 27 सूत्री कार्य योजना पर अनुपालन रिपोर्ट सौंप दी है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में सौंपी गई है जब वर्तमान में चल रहे तीन अलग-अलग मूल्यांकनों से अक्टूबर तक उसके धन शोधन रोधी निगरानी संस्था की ग्रे सूची से बाहर निकलने की संभावना का पता चलेगा।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने ‘डॉन’ को बताया कि एफएटीएफ से क्षेत्रीय रूप से संबद्ध एशिया-प्रशांत समूह वित्तीय और बीमा सेवाओं के सभी क्षेत्रों में अपनी प्रणालियों को उन्नत करने पर पाकिस्तान की प्रगति का पांच वर्षीय मूल्यांकन कर रहा है। यह मूल्यांकन कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया) में किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह प्रक्रिया धन शोधन और आतंकवाद के वित्त पोषण पर एफएटीएफ के साथ प्रतिबद्धताओं पर पाकिस्तान के प्रदर्शन से प्रत्यक्ष तौर पर जुड़ी नहीं है लेकिन उसकी आकलन रिपोर्ट ग्रे सूची से बाहर निकलने की देश की संभावनाओं पर अप्रत्यक्ष रूप से असर डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर बाकिर रजा की अगुवाई में पाकिस्तान द्वारा पेश आकलन 23 अगस्त को समाप्त होगा। जून में पेरिस स्थित एफएटीएफ ने कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद के वित्त पोषण पर अपनी कार्य योजना पूरी करने में नाकाम रहा।


उसने इस्लामाबाद को अक्टूबर तक अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने या फिर कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी। कार्रवाई के तहत उसे काली सूची में डाला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed