{"_id":"5c61acb6bdec2273ad00c1e4","slug":"pakistan-steps-in-right-direction-to-get-nuclear-power-said-pak-general","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने परमाणु ताकत हासिल करने के लिए सही दिशा में उठाया कदम : पाक जनरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने परमाणु ताकत हासिल करने के लिए सही दिशा में उठाया कदम : पाक जनरल
Mon, 11 Feb 2019 10:41 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी फौज के एक शीर्ष जनरल ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान ने अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सही दिशा में कदम उठाया है और किसी भी तरह के हमले से बचने के लिए परमाणु कौशल हासिल किया है।
विज्ञापन
अंडरस्टैंडिंग स्ट्रैटेजिक कोअर्शन इन रेल्म ऑफ हाइब्रिड ग्रे कॉनफ्लिक्ट इंप्लीकेशंस फॉर पाकिस्तान पर एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी जनरल जुबैर हयात ने कहा, बंटवारे के वक्त से ही, हमारे पड़ोसी की ओर से बलपूर्वक शासन और दुश्मनी, कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सही दिशा में कदम उठाते हुए अपनी सुरक्षा को मजबूत किया है। हम न्यूनतम विश्वसनीय प्रतिरोध क्षमता का अपना निर्माण जारी रखेंगे। एक परमाणु ताकत को कोई दबा नहीं सकता है।
विज्ञापन
जनरल हयात ने कहा कि संगोष्ठी का विषय सिर्फ पाकिस्तान के संबंध में ही प्रासंगिक नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र ही इस रणनीतिक दमन का शिकार है और यहां तक कि दक्षिण एशिया सहयोग संगठन (दक्षेस) भी इससे अछूता नहीं है।
उन्होंने कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, बलूच राष्ट्रवादी और भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी इस उभरती हुई चुनौती को दर्शाती है।