पाक: आईएसआई मुख्यालय पहुंचे पीएम इमरान, जनरल बाजवा व शीर्ष अफसरों संग की खास बैठक
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान बुधवार को अचानक देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई के मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सेना प्रमुख बाजवा व अन्य अधिकारियों के साथ मशवरा किया। यह बैठक ऐसे वक्त हुई जब लाहौर में आतंकी सरगना हाफिज सईद के घर के पास बम धमाका हुआ है।
विस्तार
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इस्लामाबाद स्थित मुख्यालय में बुधवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा व एजेंसी के शीर्ष अफसर शरीक हुए। एक माह में इमरान का आईएसआई मुख्यालय का यह दूसरा दौरा है।
राष्ट्रीय खुफिया समन्वय समिति (एनआईसीसी) की यह बैठक ऐसे वक्त हुई है, जब लाहौर में आतंकी सरगना हाफिज सईद के घर के पास धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए। धमाके से पूरा इलाका थर्रा गया। उधर, अफगानिस्तान में तालिबान फिर सक्रिय है। इमरान खान के साथ पाक के शीर्ष सैन्य व खुफिया अधिकारियों ने इन्हीं मुद्दों पर चर्चा की। एनआईसीसी की हाल ही में स्थापना की गई है।
A special meeting of recently established “National Intelligence Coordination Committee” was chaired by Prime Minister Imran Khan at Inter Services Intelligence Secretariat (ISI) Islamabad. pic.twitter.com/puc818denG
विज्ञापन विज्ञापन— Prime Minister's Office, Pakistan (@PakPMO) June 23, 2021
इससे पहले पीएम इमरान खान 24 मई को आईएसआई मुख्यालय पहुंचे थे। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया, जहां अफगानिस्तान की स्थिति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बता दें कि अमेरिकी सैनिक 11 सितंबर 2021 तक पूरी तरह से अफगानिस्तान से बाहर निकलने वाले हैं।