फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Sindh local body polls marred by violence 20 injured

Pakistan: सिंध प्रांत के 14 जिलों में निकाय चुनाव के दौरान हिंसा, 20 लोग घायल

Sun, 26 Jun 2022 05:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 26 Jun 2022 05:26 PM IST
सार

कंधकोट में दो समूहों के बीच एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया। हमले का वीडियो फुटेज भी सामने आया है। इस तरह कई जगहों झड़पें हुई हैं जिनमें 20 लोग घायल हो गए और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

विज्ञापन
Pakistan Sindh local body polls marred by violence 20 injured
पाकिस्तान चुनाव

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कई जिलों में रविवार को मतदान केंद्रों के बाहर झड़पों में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। सिंध के 14 जिलों में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हुआ। 
विज्ञापन


डॉन अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कंधकोट में दो समूहों के बीच एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया। हमले का वीडियो फुटेज भी सामने आया है। इस तरह कई जगहों झड़पें हुई हैं जिनमें 20 लोग घायल हो गए और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन


मतदान सुबह आठ बजे के बाद शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। चार संभागों के 14 जिलों घोटकी, सुक्कुर, खैरपुर, लरकाना, कम्बर शहादतकोट, कश्मोर-कंधकोट, शिकारपुर, जैकबाबाद, नौशहरो फिरोज, शहीद बेनजीराबाद, संघर, मीरपुरखास, उमरकोट और थारपरकर में मतदान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोगों से अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को वोट देने और 'जरदारी माफिया' को खत्म करने की अपील की। उन्होंने पाकिस्तान पीपुल्स  पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष और देश के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी पर निशाना साधा। 


इमरान खान ने ट्वीट किया था, सिंध के चार संभागों में स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं। पीपीपी के द्वारा हमारे उम्मीदवारों को आतंकित करने और अनुच्छेद 140 ए के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधि को अधिकार सौंपने के सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं करने के बावजूद, हम चुनाव में भाग ले रहे हैं। मैं सिंध के लोगों से पीटीआई उम्मीदवारों को वोट देने और जरदारी माफिया को खत्म करने की अपील करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed